मिशन शक्ति अभियान छात्राओं को संबल देता है:अलका उपमन्यु

फ़ोटो परिचय : केआर महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करतीं स्पेशल डीजीसी पोक्सो कोर्ट अलका उपमन्यु एडवोकेट।

मथुरा। किशोरी रमण महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को जागरूक किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्पेशल डीजी सी एवं राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अलका उपमन्यु ने मिशन शक्ति के तहत पोस्को एक्ट को छात्र छात्राओं के लिए संभल बताया

 

उत्तर प्रदेश योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही मिशन शक्ति अभियान के तहत पोक्सो एक्ट कानून की जानकारी छात्र छात्राओं को देते हुए बताया कि मिशन शक्ति अभियान महिला एवं छात्र छात्राओं के लिए एक संभल है एक हथियार के रूप में संरक्षण देता है महिला एवं छात्र छात्राएं अपने साथ हुए दुराचार एवं अश्लीलता को छुपाए नहीं बल्कि परिवार को बताएं और पुलिस प्रशासन को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दें आपको सरकार की तरफ से हर मदद इस एक्ट के तहत मिलती है जिससे अपराधी भयभीत रहता है

 

मिशन शक्ति तृतीय चरण के अंतर्गत आज दिनांक 11- 9 – 2021 को किशोरी रमण महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय मथुरा में “पोक्सो एक्ट” पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। श्रीमती अलका उपमन्यु एडवोकेट ने ‘पोक्सो एक्ट’ में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम 2012 में अधिनियमित किया गया था। यह बच्चों की सुरक्षा के लिए एक विशेष प्रकार का कानून है, इस कानून के विषय में जानकारी देकर छात्राओं को जागरूक किया। जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर सहभागिता की एवं परस्पर वार्तालाप के द्वारा छात्राओं की समस्याओं का निवारण भी किया गया। कार्यक्रम को शारीरिक शिक्षा विभाग प्रभारी श्रीमती बबीता, राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ. आम्रपाली, रेंजर लीडर डॉ. निधि शर्मा द्वारा भी सम्बोधित किया गया। प्राचार्या डॉ. रागिनी अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूजा शर्मा एडवोकेट, शीला, रूमी जैसवाल, डॉ पल्लवी सिंह, डॉ ज्योतेष, डॉ मनीषा आदि मौजूद रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]