
रौनक उपमन्यु ने दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्र संसद प्रतियोगिता किया ब्रज का नाम रोशन
रौनक उपमन्यु ने राज्यसभा समिति में प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्राफी हासिल की
मथुरा। दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज में आयोजित छात्र संसद प्रतियोगिता में जीएलए विश्वविद्यालय के लॉ स्टूडेंट रौनक उपमन्यु ने राज्यसभा सांसद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त ट्राफी हासिल की है उन्हें नगद पुरस्कार भी दिया गया है
दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज द्वारा संचालित छात्र संसद प्रतियोगिता में तीन प्रतियोगिता आयोजित की गई राज्यसभा लोकसभा एवं अखिल भारतीय सर्वदलीय बैठक इन तीनों समितियों मैं सैकड़ों छात्र छात्राओं ने भाग लिया
दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज में आयोजित इस वृहद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा विभाग के राज्यमंत्री श्री सुभाष सरकार, राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा एवं दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में राज्यसभा समिति में जीएलए विश्वविद्यालय के लॉ स्टूडेंट रौनक उपमन्यु ने प्रथम प्राइस की ट्राफी जीती एवं नगद पुरस्कार प्राप्त किया एवं सत्यवती कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के कुश किशोर ने द्वितीय स्थान हासिल किया वहीं लोकसभा समिति में ए आर एस डी कॉलेज दिल्ली के आदर्श रितेश चौधरी प्रथम पुरस्कार एवं यूपीएस देहरादून के कुमार ऋषभ पार्थ ने द्वितीय प्राप्त किया एव भारतीय सर्वदलीय राजनैतिक बैठक समिति में विवेकानंद इंस्टीट्यूट आफ प्रोफेशनल स्टडीज के आदित्य शर्मा ने प्रथम एवं बीआईटी वेल्लोर के छात्र तरुण मलिक ने द्वितीय पुरस्कार और सत्यवती कॉलेज के अक्षय आनंद ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता की तीनों समितियों में राज्य सभा के अध्यक्ष श्वेतांक उपाध्याय रहे। लोकसभा के अमन यादव अध्यक्ष रहेऔर अखिल भारतीय सर्वदलीय राजनीतिक बैठक के अध्यक्ष सिवान श्रीवास्तव थे। रौनक उपमन्यु राष्ट्रीय यूनियन जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट के पुत्र हैं एवं जीएलए विश्वविद्यालय के लॉ के स्टूडेंट के स्टूडेंट हैं।