
फांसी के फंदे पर झूलता मिला विवाहिता का शव
मथुरा। थाना राया क्षेत्र के गाँव नगला महापत मे विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। गांव रमचेला जिला हाथरस निवासी ओमवीर सिंह ने अपनी दो पुत्रियों जिसमे सुधा उम्र 23 पत्नी सूर्यवीर सिंह व मधु पत्नी धारा सिंह की शादी नगला महापत निवासी थाना राया के साथ करीब ढाई वर्ष पूर्व की थी। सुधा ने सदिग्ध परिस्थितियों के चलते फाँसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर शव को फांसी के फंदे से उतारकर अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहा था। तभी ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को
दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख मृतका का पति सूर्यवीर मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया और मृतका के परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर थाना राया पहुंचे परिजनो ने पुलिस को बताया मृतका का पति मानसिक रूप से कमजोर था जो मृतका (सुधा) के साथ मारपीट करता था। पूर्व मे भी कई बार झगड़े हुए जिन्हे पंचायतो के माध्यम से सुलहनामा करा दिया गया। बताया जाता है दोनो बहिनो की शादी 2020 में स्व जवाहर सिंह निवासी गाँव रामचेलिया के दोनो पुत्र जिसमे एक भाई पुलिस मे अपनी सेवाय दे रहा है। सुधा को एक तीन माह की बेटी है। मृतका के पिता ओमवीर का आरोप है कि उसका पति सूर्यवीर व अन्य परिजन द्वारा उसके साथ मारपीट की गयी और उसकी फांसी लगाक्त हत्या कर दी गयी। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने बताया मृतका के शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नही मिली है। जो भी तहरीर परिजनों के द्वारा दी जाएगी उसी के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।