सिविल डिफेंस पुलिस प्रशासन की रीड की हड्डी: विश्वजीत महापात्र

 

मथुरा/ सिविल डिफेंस पुलिस प्रशासन की रीड की हड्डी: विश्वजीत महापात्र

पुलिस महानिदेशक सिविल डिफेंस विश्वजीत महापात्र के साथ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय मुख्य वार्डन राजीव अग्रवाल बृजवासी डिप्टी चीफ वार्डन कल्याण दास अग्रवाल सीनियर स्टाफ ऑफीसर दीपक चतुर्वेदी बैंकर आदि।

वर्तमान हालात में कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाने में नागरिक सुरक्षा संगठन की अहम भूमिका है। नागरिक सुरक्षा संगठन के वार्डन समय-समय पर विभिन्न पर्व त्यौहार एवं आवश्यकता के अनुरूप पुलिस प्रशासन का सहयोग करते हैं। यह बात प्रदेश के पुलिस महानिदेशक सिविल डिफेंस विश्वजीत महापात्र ने गुरुवार को शहर के होटल बृजवासी रॉयल में वार्डन सेवा के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। पुलिस महानिदेशक सिविल डिफेंस विश्वजीत महापात्र ने कहा कि सिविल डिफेंस को उचित सम्मान और स्थान मिलना चाहिए। वह अपने स्तर से जहां प्रयास करेंगे वही शासन को भी इसके लिए लिखेंगे।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय ने कहा कि सिविल डिफेंस के वार्डन को समय-समय पर प्रोत्साहित करना चाहिए। क्योंकि वह निष्काम सेवा से जुड़े हुए हैं। और शासन प्रशासन तथा पुलिस को बिना किसी आर्थिक सहयोग अथवा मानदेय लिये निस्वार्थ भाव से अपना अहम योगदान देते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]