
किसान जवान सम्मान आत्मनिर्भर भारत की पहचान है नरेंद्र मोदी : विजय शिवहरे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वे जन्मदिन पर जिला भाजपा द्वारा संगोष्ठी का आयोजन
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व के आव्हान पर मथुरा जिला भाजपा द्वारा जिलाध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा जी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई संगोष्ठी में मुख्य अथिति प्रदेश मंत्री भाजपा जिला प्रभारी श्री विजय शिवहरे ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता के लिए लक्ष्य कोई बड़ा नही होता संकल्प शक्ति होनी चाहिए।पार्टी के सम्मान से हमारा सम्मान बढ़ता है।पार्टी की जीत कार्यकर्ता की जीत होती है किसी नेता की नहीं।हमारे प्रधानमंत्री का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है।हमें ऐसा नेतृत्व मिला है जिसने देश की समस्याओं के समाधान के साथ ही किसी का चूल्हा बुझने नहीं दिया गरीब किसान जवान के कल्याण के लिए सतत कार्य करने वाले हमारे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जिनके जीवन का उद्देश्य भारत माता का सम्मान बढ़े और भारत विश्व गुरु बने ऐसा नेतृत्व हम सभी को मिला है। आज आत्मनिर्भर भारत की पहचान स्थापित हुई है आज चुनाव की बेला में कमर कस जुट जाना है संगोष्ठी में संबोधन करते हुए पार्टी की जिलाध्यक्ष श्री मति मधु शर्मा ने कहा कि भाजपा जिला मथुरा प्रधानमंत्री की शतायु की कामना करती है व आज इस संगोष्ठी में पधारे सभो कार्यकर्ताओं का हार्दिक धन्यवाद देती हूं व प्रदेश मंत्री जी का आभार व्यक्त करती हूं व साथ ही जिलाध्यक्ष ने सरकार की तमाम योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि कमजोर मन से कोई बड़ा काम नही होता। सत्ता से ताकत का अंदाजा होता है। जिला मीडिया प्रभारी सचिन चतुर्वेदी ने कहा की भाजपा कार्यकर्ता आधारित वैचारिक पार्टी है जहां हम सभी कार्यकर्ता किसी व्यक्ति के लिए नही संगठन के लिए काम करते है। आज की संगोष्ठी से हम सभी कार्यकर्ता तय कर ले कि हमारा प्रत्याशी कमल निशान होगा और इसके लिए सभी कार्यकर्ता मिशन मोड में जुट जाएं। संगोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री महिपाल सिंह ने किया संगोष्ठी में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री देवेश पाठक प्रेम श्रोतीय जिला उपाध्यक्ष सुमित शर्मा मुकेश वार्ष्णेय जयपाल सिंह मनीषा पराशर राहुल गौतम जिला मंत्री दिगबर चौधरी प्रवीण सिंह निर्मला भघेल अमर सिंह पोनिया निहाल सिंह आर्य मुदिता शर्मा सतीश वाल्मीकि एस अल्वी चरण सिंह जादौन ठाकुर गोपेन्द्र सिंह , सचिन चतुर्वेदी व सभी जिला पदाधिकारी मोर्चो के पदाधिकारि प्रकोष्ठ व प्रकल्प के सभी पदाधिकारि कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहें।