
भाजपा मधुबन मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती
मथुरा । पूरी दुनिया को अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले आजादी के महानायक राष्ट्रपिता गाँधी जयंती एवं जय जवान जय किसान का नारा देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी और द्वितीय प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा मधुबन मण्डल में गांधी चबूतरा पर गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया साथ ही प्राथमिक विद्यालय में वृक्षारोपण कर एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया इस कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर के मंत्री एवं मंडल प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह सिकरवार जी भाजपा मधुबन मंडल अध्यक्ष विक्रम मुद्गल जी युवा मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य कृष्णकांत जी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विशाल ठाकुर जी पार्षद सुरेश धनगर जी पप्पन ठाकुर जी समीर शर्मा जी अभिषेक अग्रवाल जी मोनू गौतम जी सूर्य प्रताप सिंह जी आदि मौजूद रहे ।