भारतीय नमो संघ ने मथुरा वृंदावन विधानसभा भाजपा प्रत्याशी पं श्रीकांत शर्मा का भव्य किया स्वागत

 

मथुरा।भारतीय नमो संघ महानगर पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को श्री.जी.होटल गोविन्द नगर पर आयोजित की गयी बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा एवं संचालन शशि भानु गर्ग ने किया बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे ऊर्जावान ऊर्जा मंत्री व मथुरा वृन्दावन विधानसभा भाजपा प्रत्याशी पं.श्रीकान्त शर्मा जी का भव्य स्वागत किया गया। वही भा.नमों संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री उदयन शर्मा ने सम्बंधित करतें हुए कहाँ प्रदेश मे भा.नमो संघ की मजबूत टीम हर जिले मे मौजूद है और वो सभी देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री मा.योगी आदित्यनाथ जी की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार मे लगी हुई है आज समय आ गया है की विपक्ष के द्बारा जो राष्ट्र विरोधी मुहिम चलाई जा रही है उसको मुहतोड़ जवाब दिया जा सके इसलिए प्रदेश मे नमों संघ भाजपा प्रत्याशियों को जिताने मे अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभायेगा। भारतीय नमो संघ की बैठक में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन का निर्णय लिया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि विगत चुनावों की भांति इस चुनावी समर में भी कई दलों ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं, लेकिन केवल भाजपा ही ऐसा दल है, जो देश और समाज के हित की बात करती है। बाकी दल और उनके नेता केवल अपना और अपने परिवार का ही ध्यान रखते हैं। इसीलिए भा.नमों संघ जिले के भाजपा के पाचों प्रत्याशियों को जिताने के लिए कार्य करेगा । मथुरा वृन्दावन विधानसभा मे पिछले रिकॉर्ड को तोड़ने के लिये नमों संघ मथुरा महानगर के सभी कार्यकारता अपने अपने क्षेत्रों मे जुट जाये। तथा भाजपा के समर्थन का संकल्प लिया गया।

वही प्नदेश के ऊर्जा मंत्री मथुरा वृन्दावन विधानसभा से प्रत्याशी पं.श्रीकांत शर्मा जी ने कहा कि आज प्रदेश में योगी जी की सरकार के निर्णयों के कारण प्रदेश में शांति का माहौल है। गुंडे और बदमाश या तो सुधर गए हैं, या अपने बिलों में छिप गए हैं। कोरोना जैसी महामारी के समय जब सारे विश्व में हाहाकार मचा हुआ था, तब देश के सबसे बड़े सूबे के मुखिया योगी जी के कुशल नेतृत्व के कारण स्थिति काबू में रही। अब पुनः योगी जी को ही मुख्यमंत्री बनाने के लिए जनमानस ने कमर कस ली है।मथुरा वृन्दावन मे अनेकों विकास कार्य भाजपा सरकार मे हुए है। वो कभी किसी पार्टी की सरकार मे नहीं हुए है। कोरोना से जो कार्य की रफ्तार मे जो कमी आयी थी मगर अब विकास के गति से शहर मे चल रहे संडक,पानी, बिजली, जाम से निजात दिलाने के लिए शुरुआत मे 20 चौराहें पर लाईट लगने का कार्य चल रहा यमुना शुद्धिकरण के लिए नालों के टेपिंग का कार्य भी अन्तिम चरण मे चल रहा है।

बैठक में प्रमुख रूप से महानगर उपाध्यक्ष हरीओम शर्मा, बृजमोहन सैनी, कपिल पटेल,कृष्णगोपाल अग्रवाल, संजीव खण्डेलवाल,(संजू लाला) गोविन्द शर्मा महेश काजू ठा.पप्पन सिंह,अशोक खण्डेलवाल, अशोक शर्मा, महामंत्री ब्रजेश खरे,आशा अग्रवाल, चन्द्रप्रकाश शर्मा, मंत्री समयसिंह चौधरी,बालकिशन शर्मा,दिनेश चौधरी,पंकज पंडित,यतीश चौधरी,श्रीमती सन्तोष गर्ग,मीडिया प्रभारी प्रशान्त अज्ञानी, सह मीडिया प्रभारी भुवनेश रावत, कोषाध्यक्ष दिनेश चन्द्र अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष व भा.नमों संघ युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमित शर्मा,महानगर अध्यक्ष पंवन शर्मा, भाजपा महानगर सह मीडिया प्रभारी मलय राठौर,वाशु शर्मा, विजय प्रकाश, रवि शर्मा भाजपा कृष्णा नगर मंडल उपाध्यक्ष सन्तकुमार शर्मा, जितेन्द्र अग्रवाल, नरेश शर्मा, राकेश शर्मा, सुनिता उपाध्याय, अजीत सिंह लोधी,प्रमोद कुमार गर्ग,नरेश ठाकुर, गनेश पाल,ओमप्रकाश गांधी, मोरमुकुट मौजूद थे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]