
समाज के लिए ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति कर रही है सराहनीय कार्य : पूरन प्रकाश
वार्ड नंबर 51 में लगाया गया वैक्सीनेशन कैंप
वैक्सीनेशन कैंप में 390 लोगों को लगाई गई वैक्सीन
मथुरा :आज ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश वा दैनिक जागरण के संयुक्त तत्वधान में मथुरा नगर निगम के वार्ड नंबर 51 के आने वाले सभी कॉलोनियों निवासियों के लिए संक्रमण बीमारी कोरोना कोविड-19 से बचने के लिए नगला चंद्रभान इंडस्ट्रियल एरिया मथुरा पर एक दिन के लिए वैक्सीन कैंप लगवाया गया l इस कैंप में 18 और 45 से अधिक उम्र के लोगों को को वैक्सीन वा कोविशिल्ड दोनों प्रकार की वैक्सीनेशन लगाई गई | इस कैंप का शुभारंभ ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के मुख्य संरक्षक बलदेव विधायक पूरन प्रकाश ने फीता काटकर किया | इस वैक्सीन कैंप में डॉक्टर वैशाली वत्स ,शोभित चौधरी ,भारत चौधरी, योगेश निषाद, जितेंद्र अग्रवाल, हरेंद्र सिंह, कविता ,प्रशांत के द्वारा सुबह 10 बजे से 4:00 बजे तक सैकड़ों की संख्या में लोगों को वैक्सीन लगाई गई l संरक्षक, विधायक बलदेव पूरन प्रकाश ने कहा कैंप संयोजक डॉक्टर गिर्राज सिंह सह संयोजक मनोज ठाकुर वा ने अपने वार्ड को लगातार जागरूक करते हुए इस कैंप को सार्थक बनाने के लिए सराहनीय प्रयास किए गए इसके द्वारा सैकड़ों की संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए लोग कैंप में आए हैं l प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा है मथुरा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से हमारी टीम के द्वारा आज 11 वां वैक्सीनेशन कैम्प है आयोजित किया है अब तक हमारे कैंपों के माध्यम से हजारों लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है | हमारा प्रयास लगातार जारी रहेगा जो लोग आज रह जाएंगे उनके लिए आगे भी कैंप लगवाने का प्रयास किया जाएगा l इस कैम्प आने वाले सभी लोगों को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश की तरफ से मास्क
के बांटते हुए अच्छी सेहत और स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की गई l स्थानीय लोगों के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित के साथ ब्रज यातायात वा दैनिक जागरण की मुहिम की सभी ने की सराहना l कैंप में युवा प्रदेश महासचिव सत्यदेव शर्मा, युवा प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन पंडित,
मनोज ठाकुर ,डॉ गिर्राज सिंह, डॉ मुकेश कुमार, बिजेंदर चौधरी बंटी भारद्वाज कपिल चौधरी कपिल रावत संगम यादव अनिल ठाकुर बिट्टू ठाकुर आदि शामिल रहे |