
गोवर्धन पुलिस को बड़ी सफलता अवैध गांजा और शराब तस्करों को किया गिरफ्तार
डेढ़ किलो गांजा और 122 पौआ देशी हरियाणा मार्का शराब की जब्त
गोवर्धन।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर के जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी गोवर्धन गौरव त्रिपाठी के कुशल दिशा निर्देशन में नवागत थाना प्रभारी राज कमल सिंह और उनकी पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है जिसके अंतर्गत अवैध गांजा व शराब के साथ चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को चेकिंग व गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम मडोरा से चार अभियुक्तों 1-इसराइल पुत्र हबीब 2- रफीक पुत्र अब्दुल 3- मुस्ताक पुत्र कासिम व 4- आजम पुत्र मजल निवासीगण ग्राम मढ़ौरा थाना गोवर्धन जनपद मथुरा को डेढ़ किलो गांजा और 122 पव्वा देसी शराब हरियाणा मार्का के साथ गिरफ्तार कर लिया। गोवर्धन थाना पुलिस ने चारों अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट और अवैध शराब अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर चारों अभियुक्तों को वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में नवागत थाना प्रभारी राज कमल सिंह उप निरीक्षक अखिलेश कुमार हेड कांस्टेबल पवन कुमार हेड कांस्टेबल अमित कुमार व कांस्टेबल मनोहर साथ रहे।