
सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता का सपाईयों ने किया जोरदार स्वागत
भारतीय जनता पार्टी नफरत की राजनीति कर रही है हमको भाईचारा का पैगाम देना है 2022 में : राजेन्द्र चौधरी
मथुरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व मंत्री सदस्य विधान परिषद राजेन्द्र चौधरी लखनऊ से दिल्ली जाते हुए रविवार वृंदावन कट यमुना एक्सप्रेस पर समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष डॉ अबरार हुसैन और गोवर्धन विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी प्रदीप चौधरी की अगुआई में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष पाल, वरिष्ठ नेता पहलाद यादव महानगर महासचिव रवि यादव समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव और गौतम लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष मुन्ना मलिक सहित सभी नेताओं ने दुपट्टा फूल माला पहनाकर अब स्वागत किया।
स्वागत के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा भारतीय जनता पार्टी नफरत की राजनीति कर रही है हमको भाईचारा का पैगाम देना है 2022 का चुनाव समाजवादी पार्टी किसान नौजवान मजदूर महिलाएं के मौलिक अधिकार की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता समाज मैं जाकर अखिलेश यादव की विकासवादी योजनाएं रीती नीतियों को आम जनमानस के बीच मैं पहुंचा हूं। समाजवादी सरकार में नौजवानों को लैपटॉप महिलाओं को समाजवादी पेंशन छात्राओं को कन्या विद्याधन वूमेन पावर लाइन मजदूरों को साइकिल जैसी तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं समाजवादी सरकार में चलाई जा रही थी, जिनको इस जन विरोधी भाजपा सरकार ने बंद करने का काम किया है। आज प्रदेश की जनता अखिलेश यादव की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर अखिलेश यादव को मजबूती प्रदान करें, उन्होंने अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने की बात कही। सभी नेताओं से वोट बढ़वाने की अपील भी की है