
हिंदू महासभा के कार्यकर्ता ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के मथुरा पहुंचने पर किया भव्य स्वागत
संगठन की मजबूती के लिए हिंदू महासभा चलाएगी सदस्यता अभियान
मथुरा। अखिल भारत हिन्दू महासभा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजय कृष्ण पांडेय एक दिन प्रवास पर मथुरा पहुंची।वहीं अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली प्रदेश का दुपट्टा व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। वहीं कार्यकर्ताओं से प्रदेश अध्यक्ष विजय कृष्ण पांडे ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज का संदेश है। दिल्ली के साथ साथ उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की इकाइयों को मजबूत किया जाए। वहीं उन्होंने कहा प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा व संगठन मंत्री राजकुमार के नेतृत्व में संगठन को मजबूती प्रदान के लिए जिले की सभी इकाइयों में सदस्यता अभियान चलाया जाए। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष संजय हरियाण ने कहा हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए महाराज जी के साथ प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा व संगठन मंत्री राजकुमार के साथ साथ कंधे से कंधा मिलाकर उत्तर प्रदेश में संगठन की एकता को मजबूत करेंगे। वहीं आभार व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष ज्योति चतुर्वेदी ने कहा हमे संगठन की एकता और अखंडता के लिए अपने-अपने विचार प्रस्तुत कर मनभेद मतभेद बुलाकर कर ग्रामीण स्तर तक जाना होगा।
इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारका प्रसाद चौहान उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित संजय हरियाणा, मीडिया प्रभारी रजत शर्मा जिला अध्यक्ष ज्योति चतुर्वेदी जिला प्रभारी उषा सोलंकी पिंकी द्विवेदी सुनीता ठाकुर आदि मौजूद थे