गोवर्धन तलहटी के तीनो गिरिराज मंदिरो के अधिग्रहण प्रक्रिया की कार्यवाही नहीं होने देंगे सफल : रावत

 

 

 

 

गोवर्धन। प्रसिद्ध दानघाटी मंदिर सेवायत ब्राहमण समाज द्वारा जतीपुरा रोड स्थित एक वाटिका मे आयोजित स्वागत समारोह में पूर्व विधायक राजकुमार रावत का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुये श्री रावत ने कहा कि वह गोवर्धन के नागरिको के विकास के लिये वह हर संभव प्रयास करेगे। उन्होने अपने पूर्व कार्यकाल मे गोवर्धन व सात कोसीय परिक्रमा मार्ग मे कराये गये विकास कार्यो को याद दिलाते हुये पुनः सहयोग करने का आह्वान किया। रावत ने भाजपा सरकार में तलहटी के तीनो गिरिराज मंदिरो के अधिग्रहण प्रक्रिया की कार्यवाही की निंदा करते हुये ऐसा न होने देने का आश्वासन भी सेवायत ब्राहमणो को दिया।

 

 

 

इससे पूर्व वयोबृद्ध गोकुलेश पुरोहित की अध्यक्षता मे सेवायत ब्राहमणो ने राजकुमार रावत को आशीर्वाद प्रदान किया व पंचायती स्वाफा बांधा। समारोह में भगवान दास लंबरदार सत्तो काका राम चाचा सुरेश पुरोहित अशोक कुमार मास्टर विनोद पुरोहित गिरधारी लाल पुरोहित प्रभु दयाल कौशिक मास्टर विष्णु चौबे पूर्व सभासद राजकुमार शर्मा पूर्व सभासद राजू पोला विश्व बंधु शर्मा मास्टर गोविन्द कौशिक दिनेश चंद बाबा गोविंद शर्मा सुरेश बाबा विष्णु बंधु शर्मा सोनू पुरोहित सौरभ नयन कौशिक मुन्ना लाल पटवारी कुन्दन लाल पुरोहित गिरधारी लाल शर्मा अन्नो कुम्मा लंबरदार विल्लू पटवारी सुरेश चंद शर्मा गोपाल पुरोहित जिला पंचायत सदस्य पति बंटू रावत वसपा मुख्य कार्डिनेटर दारा सिंह आजाद बाबू लाल वघेल पूर्व प्रधान राम शर्मा बिष्णू पुरोहित जतीपुरा भगवत पुरोहित जतीपुरा हर्षवर्धन कौशिक विजय बाबा सतीश कौशिक चंद्र शेखर कौशिक सुखदेव शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संचालन मनीष लंबरदार ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]