वृंदावन में आयोजित ब्रज रज उत्सव को लेकर केन्द्रीय मंत्री ने की समीक्षा बैठक

मथुरा। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी द्वारा नई दिल्ली 10 नवंबर से 19 नवंबर तक वृंदावन मेंआयोजित होने वाले ब्रज रज उत्सव के कार्यों की समीक्षा बैठक ली।
बैठक दौरान अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के द्वारा उत्सव में किए जाने वाले कार्यों का प्रस्तुतीकरण दिया गया। अवगत कराया गया कि 150 शिल्पी एवं 50 फूड स्टॉल्स तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुति की गई। उनके द्वारा निर्देशित किया गया की समस्त व्यवस्था समय से सुनिश्चित कर ली जाए। प्रदेश सरकार के स्तर से होने वाली व्यवस्थाएं भी समय से सुनिश्चित कर ली जाए।  10 नवंबर को ब्रज रजोत्सव का शुभारंभ/उद्घाटन किया जाएगा। सभी दिनों में विश्व स्तरीय कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दी जाएंगे। बैठक में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नगेन्द्र प्रताप, जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा व सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]