
चारों धामों से निराला ब्रजधाम के दर्शन करलो जी.. श्रीकांत शर्मा ने गाया भजन
मथुरा। ब्रज रज उत्सव के साथ-साथ मथुरा के अन्य स्थलों पर भी धार्मिक आयोजन हो रहे है। जिनके तहत विश्राम घाट पर लेजर शो का आयोजन बुधवार देरसायं हुआ जिसमें शिरकत करने पहुंचे प्रदेश के ऊर्जामंत्री ने भजन गायक सभी का मंत्रमुग्ध कर दिया। विदित रहे कि लेजर शो के जरिए इन दिनों भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को दिखाया जा रहा है।
मथुरा के विश्राम घाट पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने ब्रज रज उत्सव के तहत लेजर शो का आयोजित किया जा रहा है। शो के वक्त स्थानीय भजन गायकों ने भगवान के भजन गाकर भक्ति की रसधारा प्रभावित की। लेजर शो का शुभारंभ ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने किया। चारों धामों से निराला भजन गाकर ऊर्जा मंत्री भी ब्रजवासी के रूप में नजर आए। माइक हाथ में लेकर उन्होंने- चारों धामों से निराला ब्रजधाम के दर्शन कर लो जी… भजन गाया।