समाजवादी पार्टी की छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा मथुरा, अस्पताल में पीड़िता से की मुलाकात

 

 

मथुरा। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मथुरा दुष्कर्म पीड़िता से मिलने केडी मेडीकल कालेज अस्पताल पहुंचा सपा का छः सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, सपाइयों ने पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए मांग की।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन ही के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मथुरा के केडी मेडीकल कालेज अस्पताल में पहुंचकर पीड़िता से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधिकारियों से मांग की कि आरोपियों को सजा दी जाए। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। पीड़िता को आर्थिक मदद दिए जाने की भी मांग की। सपा नेताओं ने पीड़िता के साथ ही उसके परिवार के सदस्यों से बातचीत की। प्रतिनिधिमंडल ने आश्वासन दिया कि उन्हें न्याय दिलाने में सपा हमेशा उनके साथ खड़ी मिलेगी। पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि पूरे प्रदेश और देश में आया था का माहौल है जब न्यायपालिका यह कह रही है किस प्रदेश में जंगलराज स्थापित है इससे बड़ी क्या बात होगी अभी देश के गृहमंत्री ने कहा था कि महिला पूरे जेवर पहनकर कहीं भी निकल सकती है देश के अंदर प्रदेश के अंदर, लेकिन महिला बहन बेटी अकेली सुरक्षित नहीं है आए दिन उनके साथ घटनाएं दिन पर दिन हो रही हैं। पूर्व विधान परिषद सदस्य असीम यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है।

पूर्व विधायक सादाबाद देवेन्द्र अग्रवाल ने कहा “भाजपा राज में लगातार महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही है जाए मुख्यमंत्री का एंटी रोमियो स्क्वायड कहाँ चला गया ?“

सपा जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है एवं हम परिवार वालों को अपनी बहन बेटियों की रक्षा के लिए आगे आना होगा तभी सत्ता की अहंकारी नींद टूटेगी एवं साथ में मथुरा महानगर अध्यक्ष अबरार हुसैन ,श्री ध्रुव पांचाल , जिला अध्यक्ष महिला सभा साधना शर्मा महिला सभा महानगर अध्यक्ष शबाना खान रितु गोयल विधानसभा अध्यक्ष छाता उमाशंकर शर्मा विधानसभा महासचिव दलवीर जादौन विधानसभा अध्यक्ष मांट अरविंद सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष तुलसी राम शर्मा आवेदक प्रत्याशी गोवर्धन महेश चंद्र गोल्डी भैया आवेदक प्रत्याशी मथुरा वृंदावन अजय भरंगर रामेश्वर कुशवाह धर्मेंद्र सिंह राष्ट्रीय सचिव आजाद बेग राजेंद्र फेरारी विभोर गौतम जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी लोकेश चौधरी यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष भारत भूषण नगर राघवेंद्र ठाकुर अध्यक्ष कोसी सतवीर अजीम खान शकील लखन सतवीर आदि मौजूद रहे।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]