ब्राह्मण एकता संगम सम्मेलन में जातिगत आरक्षण को खत्म कर आर्थिक आरक्षण की मुखर मांग की गयी

सम्पूर्ण ब्रज को तीर्थस्थल घोषित करने की मांग की गयी।

 

ब्राह्मण कल्याण आयोग के गठन की मांग पर चर्चा हुई।

 

मथुरा। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा ब्रज क्षेत्र द्वारा ‘विशाल ब्राह्मण एकता संगम सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में विप्र एकता पर मंथन किये जाने के साथ कोसीकलां में विप्र युवती के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर रोष व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन से उचित न्याय की मांग की।

महोली रोड स्थित रामकृष्ण पैलेस में आयोजित विशाल ब्राह्मण एकता संगम का शुभारंभ महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बिशन कौशिक, राष्ट्रीय ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष रमेशदत्त शर्मा, प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री डॉ देवेंद्र शर्मा, वरिष्ठ नेता योगेश द्विवेदी, ब्रजक्षेत्र महामंत्री राजेश पाठक एवं युवा ब्राह्मण महासभा के संयोजक श्याम शर्मा ने भगवान परशुराम के चित्रपट के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।

उपस्थित विप्रों को संबोधित करते हुए डॉ देवेंद्र शर्मा ने कहा कि मैं हमेशा विप्रों के लिए तैयार रहता हूं। समाज को सर्वोपरि मानकर युवा कुसगति त्याग कर अपने गौरवमयी इतिहास का अनुसरण करें।

जब से मंत्री का दर्जा मिला है तब से मुझपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ गया है।

लेकिन मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि सभी विप्रों के लिए मेरे दरवाजे हमेशा खुले हुए हैं।

बहराइच से आये सवर्ण आर्मी चीफ सर्वेश पांडेय ने कहा कि हमे राजनीतिक पार्टियों का पिछलग्गू नहीं बनना चाहिए। हम सभी को अपने ब्राह्मण भाइयों के सहयोग करना चाहिए। आपस में बैर मिटा कर एकत्रित होना होगा।

 

ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष रमेश दत्त शर्मा एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता बिहारी लाल वशिष्ठ ने उत्तर प्रदेश सरकार से ब्राह्मण कल्याण आयोग के गठन की मांग की।

 

रालोद नेता योगेश द्विवेदी एवं जिला पंचायत सदस्य नवलकिशोर शर्मा ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि ब्राह्मणों को अपने स्वाभिमान की रक्षा हेतु युवाओं का पथ प्रदर्शक बनना होगा। तभी विप्र स्वभिमान की रक्षा हो सकेगी।

 

ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष पं चंद्रशेखर शर्मा एवं युवा संयोजक श्याम शर्मा ने कहा कि कोसी की बेटी को न्याय दिलवाने के लिए समस्त ब्राह्मण संगठन एक मंच पर आकर सरकार से उचित न्याय की मांग करें। यदि उस बिटिया को न्याय नहीं मिलता है तो बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहें।

 

एकता संगम में जनपद के दूर दराज के क्षेत्रों से आये विप्रों ने जनपद में ब्राह्मण मंत्री होने के बाद भी एक भी परशुराम सभागार अथवा ब्राह्मण धर्मशाला न होने पर रोष व्यक्त किया। युवा विप्रों ने अन्य जनपदों से आए ब्राह्मणों की व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी आगंतुकों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके बाद सभी आगंतुक विप्रों को प्रसाद वितरण भी किया गया। संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन राजेश पाठक ने किया।

 

इस दौरान अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के महानगर अध्यक्ष डॉ ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी, सुधीर शुक्ला, जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, वरिष्ठ नेता यामिनी रमन आचार्य, दिनेश कौशिक, युवा ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ आशुतोष भारद्वाज, प्रदेश महामंत्री आशीष चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गौड़, जिला संयोजक आशीष शर्मा, बृज क्षेत्र प्रवक्ता श्याम शर्मा , जिला महामंत्री कृष्णगोपाल भारद्वाज, विजय शर्मा पार्षद ,जगदीश प्रसाद सुपनिया, सुभाष चंद शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा ,चन्दलाल शर्मा, मनोज मोहन शास्त्री, आरएन भारद्वाज, सत्यभान शर्मा, नवल शर्मा, बलराम शर्मा, ईश्वरचंद रावत, सतीश चंद शर्मा, छाया गौतम, संजय हरियाणा , ब्रजेशदत्त भारद्वाज, मोनू पंडित , राज नारायण गौड़ प्रवीण मिश्रा , अर्जुन पंडित सैकड़ों विप्र गण उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]