
महामंत्री श्याम सिंगल को महानगर उपाध्यक्ष नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए
श्याम सिंगल बने भाजपा महानगर उपाध्यक्ष
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी मथुरा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने आगामी चुनावों एवं संगठन को और मजबूती प्रदान करने हेतु भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्याम सिंघल को मथुरा महानगर भाजपा में उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
श्याम सिंघल पूर्व में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला संयोजक एवं प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रहे हैं। साथ ही श्याम सिंघल व्यापारी मंडल, व्यापार प्रकोष्ठ समेत अन्य व्यापारी संगठनों में भी अपना स्थान रखते हैं। भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर कॉपरेटिव बैंक चेयरमैन पूर्व सांसद तेजबीर सिंह भाजपा महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी राजू यादव चिंताहरण चतुर्वेदी, राजवीर सिंह सुनील चतुर्वेदी चंद पाल कुंतल, हेमंत अग्रवाल श्याम चतुर्वेदी, नीरू सक्सेना राजपाल चौधरी गंभीर सिंह गुर्जर राजेश सिंह पिंटू, अवदेश उपाध्याय, नट्टू पंडित मलय राठौर सुरभि अग्रवाल, अनिल खंडेलवाल, बंटी शर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।