
मुख्यमंत्री मथुरा में आठ को, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित प्रशासनिक अमले ने किया जनसभा का निरीक्षण
मथुरा। सोमवार दोपहर कस्बा- माँट में जावरा रोड स्थित ब्रज आदर्श इंटर कॉलेज के ग्राउंड में आगामी 8 दिसम्बर को होने वाली मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम हेतु सभा स्थल का भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने स्थलीय निरीक्षण किया। साथ में कमिश्नर, आईजी, सीडीओ, एसपी देहात, डीपीआरओ,एसडीएम माँट, सीओ माँट आदि प्रशासनिक अधिकारीगण व भाजपा एस के शर्मा, पवन अग्रवाल, जगतवीर ठाकुर, अशोक अग्रवाल, विपिन सविता, उमेश कनूरिया, पदम सिंह शर्मा आदि उपस्थित रहे।
आठ दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मथुरा के मांट विधानसभा क्षेत्र में आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। वह यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। सोमवार सुबह लखनऊ से आई सूचना के बाद सीडीओ डॉ नितिन गौड़ और एसपी देहात श्रीशचंद्र पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ जनसभा के लिए स्थान देखने मांट पहुंचे। उनके साथ भाजपा नेता एसके शर्मा भी थे। अधिकारियों ने मांट में ब्रज आदर्श इंटर कॉलेज का मैदान देखा। वहीं टेंटीगांव में भी कार्यक्रम स्थल देखा गया। माना जा रहा है के मांट के ब्रज आदर्श इंटर कॉलेज का मैदान जनसभा के लिए चिन्हित किया जाएगा। भाजपा नेता एसके शर्मा ने बताया कि सुबह कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने आठ दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मांट में आने की जानकारी दी थी। इसलिए आनन-फानन में कार्यक्रम स्थल देखा जा रहा है। हालांकि अभी प्रशासनिक स्तर पर मुख्यमंत्री का मिनट 2 मिनट कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।
विदित रहे कि कुछ दिनों से सभी राजनैतिक पार्टियां का मंथन केन्द्र वृंदावन बन चुका है। जिसको लेकर पहले मुख्यमंत्री ने संतों को भोजन कराया तो बसपा ने संतों को भोजन कराया वहीं कुछ दिनों में सपा मुखिया अखिलेश यादव की रथ भी वृंदावन में दिखाई देगा।