आगामी चुनावों को लेकर सपा-रालोद सहित अन्य दलों ने की बैठक

 

रणनीति बना किया वक्ताओं ने भाजपा पर हमला, चुनावों में उखाड़ फेंकने का लिया निर्णय

 

मथुरा। मंगलवार समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय नरसी विहार फेज 3 पर जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी एवं सहयोगी दलो (राष्ट्रीय लोक दल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ,पोलटीकल जस्टिस पार्टी एवं अन्य के तात्वधान में महत्वपूर्ण बैठक की। जिसमें वक्ताओं ने आगामी चुनावों को लेकर रणनीति तय की।

 

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सरदार सिंह ने कहा कि जब से भाजपा सरकार बनी है मंहगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से पूरी तरह से जनता परेशान है। पूर्व विधायक हुकुमचंद तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनना तय है इस बार जनता भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेगी ।

सपा जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन ने कहा कि गोवर्धन चौराहे का नाम बदलने वाले कृष्ष मंदिर बनाने की बात करते है जिन्हे गोवर्धन भगवान में विश्वास नहीं है वे सनातन धर्म विरोधी हे अब भाजपा के दिन बीत गए हैं सपा विजयरथ बढ़ता हुआ प्रचंड बहुमत के रास्ते को प्रशस्त करने में सफल होगा जनता ने सपा को प्रदेश की सत्ता सौंपने का मन बना लिया भाजपा सरकार में नौजवान से लेकर किसान तक परेशान है।

रालोद जिलाध्यक्ष बाबूलाल प्रमुख ने कहा कि गठबंधन दलों के साथ मिलकर भाजपा को प्रदेश ही नहीं देश से भी बाहर फैंक दिया जायेगा।

प्रसपा जिलाध्यक्ष सेनापति कुंतल ने कहा कि आगामी दिनों में कार्यकर्ता और पदाधिकारी लोगों के बीच जाएं और नीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करें।

सुहेलदेव समाज पार्टी जिलाध्यक्ष राजवीर ने कहा कि वर्तमान में जनता द्वारा एहसास किया जा रहा है कि भारत का संविधान खतरे में है अंधविश्वास जातिवाद अपराध अत्याचार बढ़ रहा है ।

बैठक का संचालन सपा जिला महासचिव चौधरी मानसिंह प्रधान ने किया बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री सरदार सिंह पूर्व विधायक हुकुम चंद तिवारी सपा जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन जगपाल चौधरी रालोद जिलाध्यक्ष बाबूलाल प्रमुख प्रसपा जिलाध्यक्ष सेनापति कुंतल पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी जिलाध्यक्ष डी के माहौर सुहेलदेव समाज पार्टी जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह चाहर यशपाल बघेल सपा महानगर अध्यक्ष अबरार हुसैन डा अशोक अग्रवाल योगेश द्विवेदी यशपाल प्रीतम प्रमुख जगदीश नौहवार ठाकुर सतेंद्र सिंह अनिल अग्रवाल महेश शर्मा सूरज पहलवान रोहित प्रताप उमेश चौधरी श्रीमती साधना शर्मा सुरेश निषाद नारायण विल्पी रणवीर धनगर मोतीराम बौद्ध गौरव चौधरी अनुराग माथुर सतीश कुमार सिंह राजेश सेठी डॉ राजन रिजवी रवि यादव राजपाल भरंगर अरविंद ठाकुर उमाशंकर पंडित पीताम्बर पांडेय दिनेश प्रधान रमेश चन्द्र कुशवाहा ठाकुर धर्मेंद्र भारत भूषण शर्मा राघवेन्द्र ठाकुर भारत उपाध्याय सतीश कुमार जाटव सुभाष चंद्र आदि सभी दलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]