41 विप्र शिक्षाविद, समाजसेविकाओं, एवं दादी नानी का किया सम्मान

 

 

मथुरा। सर्वोदय ब्राह्मण विकास संस्थान रजिस्टर्ड महिला सभा द्वारा भारत रत्न पंडित महामना मदन मोहन मालवीय जी की जयंती की पूर्व बेला में शुक्रवार को विप्र शिक्षाविद, समाज सेविकाओं, दादी नानी नारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में निर्विरोध चुनी गई श्रीमती जमुना शर्मा ब्लाक प्रमुख चौमुंहा ने पंडित महामना मदन मोहन मालवीय के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके द्वारा महिलाओं को बहुत सम्मान की दृष्टि से देखा जाता था और उन्होंने महिलाओं को प्रोत्साहन देने के लिए अनेक कार्य किए। श्रीमती मालती भार्गव ने संस्थान द्वारा दादी नानी समाज सेविकाओं प्रतिभाओं के सम्मान को बहुत प्रशंसनीय बताया और आगे भी संस्थान द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम अवश्य कराने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती डॉक्टर जमुना शर्मा ने महिलाओं को अपनी सुरक्षा हेतु टिप्स दिए। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित मदन मोहन मालवीय, महंत श्री परमेश्वर दास आचार्य की चित्रपट पर श्रीमती जमुना शर्मा ब्लॉक प्रमुख अनामिका दीक्षित श्रीमती बृजेश शर्मा अनीता आचार्य अनिता गौतम वंदना शर्मा डॉक्टर मिश्रा रश्मि शर्मा वंदना शर्मा सदस्य किशोर न्याय बोर्ड संस्थान सचिव नारायण प्रसाद शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उपस्थित महिलाओं द्वारा अतिथियों को श्री बिहारी जी की छवि भेंट कर स्वागत किया गया तत्पश्चात भगवान परशुराम एवं सरस्वती वंदना नन्ही नन्ही बच्चों द्वारा राधा कृष्ण स्वरूप में नृत्य नाटिका रूप में की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर जमुना शर्मा द्वारा किया गया। संस्थान का परिचय सह सचिव दिवाकर आचार्य द्वारा दिया गया। उपस्थित जनों का आभार संस्थान अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा मंत्री नारायण प्रसाद शर्मा द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को विधानसभा चुनावों मैं वोट डालने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविद, समाज सेविकाओं एवं दादी नानी सम्मान मैं बृजवासी व्यंजन की निदेशका श्रीमती सीमा पांडे, श्रीमती इंदु शर्मा, सोना शर्मा, पुष्प लता शर्मा, पदमा उपाध्याय, विनीता शर्मा, विमला शर्मा, साहित्यकार डॉ आभा पांडे, डॉक्टर रिचा गोस्वामी, सुनीता शर्मा, भावना शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, रामसखी शर्मा, देवी शर्मा, विमलेश शर्मा, सरोज कौशिक, कृष्णा देवी शर्मा, प्राची गौड़, राधा रानी चतुर्वेदी, सावित्री शर्मा, विजय शर्मा, कुसुम शर्मा ममता शर्मा, मालती शर्मा, रत्ना शर्मा, श्याम वती शर्मा, गीता भार्गव, अनीता शर्मा, मंजू भार्गव, अंजना शर्मा, रिचा शर्मा, अभय छाया रावत, गुंजन शर्मा, अलका शर्मा ,अनुराधा भारद्वाज, भजन गायक रेनू शर्मा, तनुजा शर्मा, कमलेश गौतम, पुष्पा शर्मा को सम्मान पत्र, गिफ्ट, स्मृति चिन्ह एवं दुशाला उढ़ाकर मुख्य अतिथि एवं उपस्थित वरिष्ठ जनों द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दीना नाथ शर्मा, सुरेंद्र कुमार मुकुट वाला, पंकज शर्मा, मिंटू शर्मा राम प्रकाश शर्मा राजनारायण गौड़, दीपक शर्मा दिलीप पांडे अमित भारद्वाज श्याम बिहारी भार्गव राजकुमार शर्मा लीलाधर शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]