
बलदेव विधानसभा संभावित प्रत्याशी कमल सागर को दी अग्रिम बधाई
मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे जावरा टोल पर कांग्रेस मथुरा अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष एवं संभावित प्रत्याशी बलदेव विधानसभा कमल सागर ने सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे एस सी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया का जिला अध्यक्ष कमल सागर के अपने कार्यकर्ताओं के साथ शॉल उड़ाकर व फूल गुलदस्ता भेंट कर जोरदार स्वागत किया।एवं बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर भेंट की।जिला अध्यक्ष कमल सागर ने बताया कि राजेश लिलोठिया एस सी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार आगरा आए हैं व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी के कार्यक्रम में भाग लेने बाल्मीकि बगीची एमजी रोड आगरा जा रहे थे।कार्यक्रम में पूर्व विधायक मथुरा एवं पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर,राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर शिवराम बाल्मीकि,रितु चौधरी पंजाब प्रभारी,उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष योगी जाटव, मथुरा कांग्रेसी जिला अध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा,प्रदेश सचिव विक्रम बाल्मीकि,मोहन सिंह उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग,अजय कुमार,रवि कुमार, विक्रम सागर, दिनेश चौटाला,जयप्रकाश भारती,भूप सिंह गोला,सुनील दत्त शर्मा, कुलदीप सिंह,राजेंद्र वर्मा,नरेश पाल सिंह,वीरेंद्र सिंह एवं अन्य सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।