
किसान यूनियन से जुड़ रहे हैं युवा : हर्ष
मथुरा। राष्ट्रीय किसान यूनियन अब किसानों की लड़ाई के लिए युवा की फौज तैयार कर रही है। युवा जिला अध्यक्ष हर्ष चौधरी ने राम गौतम को नगर अध्यक्ष पद पर नियुक्त कर यूनियन की ताकत बढ़ा दी है। युवा जिलाध्यक्ष हर्ष चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल तोमर के निर्देशन में युवा किसानों को जोड़ा जा रहा है। युवाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़कर राष्ट्रीय किसान यूनियन को मजबूर किया जा रहा है। नवागत नगर अध्यक्ष राम गौतम ने बताया कि युवाओं की फौज गरीब किसानों की लड़ाई सड़क पर उतरकर लड़ेगी। हम गांव गांव जाएंगे और किसानों की परेशानी सुनेंगे और उनकी आवाज को उठाएंगे। वही युवा महानगर अध्यक्ष निशांत चौधरी ने कहा कि युवा देश का भविष्य है युवाओं किसानों मजदूरों के साथ गलत नहीं होने देंगे किसान हमारे अन्नदाता है राष्ट्रीय किसान यूनियन सभी युवाओं का स्वागत करता है। इस अवसर पर स्वागत करने वालों ने राजू गोला आकाश चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।