
भूमि विवादों के मामलों को राजस्वध्पुलिस की टीम मौके पर जाकर करायें निस्तारण -जिलाधिकारी
मथुरा।गोवर्धन ब्लाॅक सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करने के दौरान जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कहा की समस्याओं का निस्तरण त्वरित करने का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन के मंशानुरूप सभी संबंधित विभागीय अधिकारी कार्यालय में समय से बैठकर जन समस्याओं को सुने और समय सीमा के अंतर्गत उनका निराकरण कागज के साथ-साथ धरातल पर भी करना सुनिश्चित करें । समस्याओं के निराकरण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, ताकि फरियादियों को बार-बार ब्लॉक, तहसील व जनपद मुख्यालय का चक्कर ना लगाना पड़े। तहसील गोवर्धन में 28 शिकायते प्राप्त हुई जिसमें 02 शिकायतों का मौके पर निस्तरण किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवसध्तहसील दिवस में आये हर फरियादियों की छोटी बड़ी समस्याओं को गम्भीरता से सुना जाए। शिकायतों के निस्तारण के गुणवत्ता की जॉच की जायेगी।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी शिकायतों को गम्भीरता से उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। भूमि विवादों से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष ढंग से निस्तारण कराएं और इसमें कोई लापरवाही न बरती जाएं।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने समस्त थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवसध्तहसील दिवस में पुलिस विभाग से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय-सीमा के अन्दर किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होने यह भी कहा कि महिलाओं की जनशिकायतों को गम्भीरता से सुने तथा उनका गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारण भी सुनिश्चित करें।
सम्पूर्ण समाधान दिवसध्तहसील दिवस छाता में कुल 51 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें से मौके पर ही 01 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस मांट में 31 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से मौके पर ही 01 शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील बल्देव में कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से मौके पर 12 शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील मथुरा में कुल 33 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से मौके पर 02 शिकायतों का निस्तारण किया गया।