मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पहुंचे गोवर्धन

 

 

 

गोवर्धन। मध्यप्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान सपत्नीक गोवर्धन पहुंचे। निजी होटल में भाजपा विधायक ठा. मेघ श्याम सिंह, आईजी नचिकेता झा, डीएम पुलकित खरे, एसएसपी शैलेश पांडेय ने गुल दस्ता भेंट कर स्वागत किया। इसके उपरांत दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। ई रिक्शा से गिरिराज परिक्रमा लगाकर मनौती मांगी।

 

शुक्रवार की देर रात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ वाई रोड़ एक दिवसीय धार्मिक यात्रा पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गोवर्धन पहुंचे। विंगस्टन होटल में विधायक मेघ श्याम सिंह ने गिरिराज जी का प्रसाद भेंट कर स्वागत किया। आईजी नचिकेता, डीएम पुलकित खरे ने पुष्प भेंट कर स्वागत किया। इसके उपरांत ई रिक्शा से दानघाट मंदिर पहुंचे। मंदिर में गिरिराज जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ई रिक्शा से तो पत्नी साधना सिंह ने पैदल गिरिराज परिक्रमा लगाई। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान पूरी तरह भक्ति भाव में नजर आए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]