
बिजली के बिलों में जनता को लूटा गया :भूपेश बघेल
मथुरा। कांग्रेस प्रत्याशी श्री प्रदीप माथुर के समर्थन में छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वृंदावन पहुंचे जहां उन्होंने ग्राम राजपुर में जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर जी को वोट देने का अनुरोध किया।
जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा की उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है जनता की कसौटी पर खरी नहीं उतरी है, बिजली बिलों से जनता को लूटा गया, महंगाई चरम स्तर पर है गरीब आदमी को महंगाई के कारण भरण पोषण में दिक्कतें आ रही हैं, किसानों पर इनके मंत्री गाड़िया चढ़ाकर कुचल दे रहे हैं, उत्तर प्रदेश के मंत्री बड़े भ्रष्टाचार में लिप्त हैं जनता से इनका कोई सरोकार नहीं रहा,
डीजल पेट्रोल रसोई गैस इतनी महंगी हो गई है, भाजपा की प्रदेश सरकार ने नौजवानों को नौकरी नहीं दी नौजवान आज बेरोजगार घूम रहा है, महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं, किसान बर्बाद हो चुका है अब समय आ गया है विधानसभा चुनावों में भाजपा सरकार द्वारा किए गए अत्याचारों का जनता जवाब देगी। वही
कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर ने संबोधित करते हुए कहा कि विकास के लिए मथुरा वृंदावन की जनता के लिए हमेशा तत्पर रहा हूं, और आगे भी क्षेत्र की जनता के लिए मेरे दरवाजे खुले हुए हैं, उन्होंने कहा कि जनता के सामने दो ही विकल्प है कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर या भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत शर्मा जनता को फर्क समझना होगा एक तरफ भाजपा का वह प्रत्याशी जो कभी भी जनता के बीच नहीं रहा और एक कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर जनता के बीच रहकर जनता के हर सुख दुख में सहभागिता निभाया निभाने वाला।
वही ग्राम वासियों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं कांग्रेस प्रत्याशी श्री प्रदीप माथुर का भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया, वृंदावन कांग्रेस अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक, पूर्व प्रधान कमल बघेल, पूर्व प्रधान नारायण सिंह बघेल, पूर्व प्रधान रूपा बघेल, पार्षद पवन यादव, मथुरा शहर अध्यक्ष पंडित मदन पार्षद ठाकुर लीलाधर सिंह, मोहन शर्मा, राजवीर सिंह बघेल, बृजेश शर्मा गली वाले,गंगाराम बघेल, घनश्याम चौधरी, ठाकुर संग्राम सिंह, चंद्र मोहन जायसवाल, आलोक शर्मा,बनवारी,घनश्याम, शिवराम बघेल, ऋषि पंडित, मेघ श्याम मास्टर जी, महेश चंद शर्मा, मनोहरी बघेल, रामजीलाल बघेल, डॉक्टर जुगल बघेल, शर्मा, साधुराम फौजी, गुरु चरण चौहान, महेश गौतम, रामबाबू शर्मा, रामबाबू कर्दम, योगेंद्र सिंह लांबा, धर्मेंद्र शर्मा, राहुल शुक्ला, अशोक वैद्य जी, हर नारायण निषाद, नूतन शर्मा, प्रमुख लोग उपस्थित थे संचालन पूर्व अध्यक्ष पंडित शशिकांत सारस्वत ने किया।