
नामांकन के अंतिम दिन : दो विधानसभा सीट से महिला प्रत्याशियों ने किया नामांकन
कांग्रेस ने पांचों विधानसभा सीट पर खड़े किए प्रत्याशी
मथुरा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओं के चुनाव लड़ने का एलान किया था। जिसके बाद मथुरा की 5 विधानसभा सीट में से 2 पर महिला प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। शुक्रवार को कांग्रेस की दोनों महिला प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।
कांग्रेस ने मथुरा की दो विधानसभा सीट से महिला प्रत्याशियों की घोषणा की। कांग्रेस ने मांट विधानसभा सीट से हाल ही में रालोद छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए योगेश पचाहरा की पत्नी सुमन चौधरी और छाता से कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह की पत्नी पूनम देवी को प्रत्याशी बनाया। कांग्रेस से घोषित प्रत्याशी सुमन चौधरी शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंची। अपने पति योगेश पचहरा के साथ नामांकन करने पहुंची सुमन चौधरी ने नामांकन के बाद बताया कि वह महिला शशक्तिकरण के लिए चुनाव लड़ रहीं हैं। एम ए , बी एड कर चुकीं सुमन चौधरी ने बताया कि कांग्रेस के महिला प्रतिज्ञा के सहारे वह चुनाव मैदान में हैं।
विधानसभा चुनावो के प्रथम चरण के नामांकन का दौर शुक्रवार को खत्म हो गया। अंतिम दिन कांग्रेस की दो महिला प्रत्याशियों ने मांट व छाता सीट से अपने पर्चे दाखिल किये। दोनों महिला उम्मीदवारों ने जीत का भरोसा जताया है। छाता सीट पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह की पत्नी पूनम देवी मैदान में उतरी । पूनम देवी ने शुक्रवार को जिला अध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा व पार्टी के उपाध्यक्ष व पति वीरेंद्र सिंह के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल कर दिया है। गृहणी पूनम देवी ने अपनी जीत का भरोसा जताया और छाता शुगर मिल को चालू कराने का सबसे प्रमुख मुद्दा बताया।