बम-बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हुई कृष्ण नगरी

 

 

मथुरा । महाशिवरात्रि पर कृष्ण मुरारी की नगरी मथुरा बम बम भोले के जय-जयकार से गूंज उठी। पूर्वान्ह में श्रीकृष्ण जन्मस्थान से से शिव बारात निकाली गई। कुछ लोगों द्वारा शनिवार को भी महाशिवरात्रि पर्व बनाने की खबर है।

 

शुक्रवार की सुबह से ही शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए भगवान भोलेनाथ के भक्तों की कतारें लग गई। भक्तों ने शिव दरबार में फ्ल, मेवा, बेलपत्र और भांग-धतूरा का भोग लगाया।

 

सैकड़ों कांवड़िया गंगाजल लेकर मंदिरों में पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। भक्त व्रत रखकर भोलेनाथ की आराधना कर रहे हैं। शहर के कोतवाल भूतेश्वर महादेव मंदिर, रंगेश्वर महादेव मंदिर, गोकरणनाथ मंदिर, गर्तेश्वर महादेव मंदिर, पिपलेश्वर महादेव मंदिर, चिंताहरण महादेव आदि शिवालयों में सुबह ही जलाभिषेक और पूजा-अर्चना का क्रम शुरू हो गया। शिव मंदिरों को फूल बंगले और गुब्बारों से सजाया गया

 

है। शहर भ्रमण पर निकले जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह और एसएसपी शैलेश पांडे भूतेश्वर मंदिर पहुंच कर श्रद्वालूओं की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। प्ति उसके बाद दोनो अधिकारी वृन्दावन पहुंच कर बिहारी जी मंदिर के अलावा अन्य मदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को देखा। वृंदावन के गोपेश्वर महादेव मंदिर में तड़के ही भक्तों की इतनी भीड़ उमड़ी कि व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गई। वहां कतार में लगे कांवड़ियों पर एक पुलिसकर्मी ने लाठीचला दी। जिससे रोष फैल गया। रामघाट, कछला, लहराघाट आदि स्थानों से कांवड़ में गंगाजल लेकर आए शिवभक्तों ने भोलेनाथ जलाभिषेक किया। मंदिरों में जलाभिषेक का यह क्रम लगातार जारी है।महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में जेहर भी चढ़ाई गई। नवविवाहित महिलाओं ने भगवान शिव को जल चढ़ाकर मनौती मांगी। शहर की नरसी बिहार निवासी महिला श्रद्वालु दिव्या अग्रवाल ने बताया कि बेटा

होने पर आज जेहर पूजन कर महादेव पर जल अभिषेक कर परिवार के साथ ब्रज की खुशहाली मांगी है। राधाकृष्यण की लीलाभूमि

वृंदावन की गलियां भी भोले भंडारी के जयकारों से गूंज रही हैं। वृंदावन के शिव मंदिरों में सुबह से ही अभिषेक, पूजन का दौर शुरू हो गया। यमुनातट स्थित प्राचीन गोपेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से भक्तों की कतारे लगी हैं। यहां सबसे अधिक कांवड़ लेकर पहुंचे भक्त जलाभिषेक करने के लिए आतुर नजर आए।

 

गोपेश्वर महादेव मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते में वाहनों का आगमन रोक दिया गया करवा व देहात क्षेत्रों में भी महाशिवरात्रि का पर्व ब्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया जा रहा है।

नंदगांव के प्रसिद्ध आसेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से भक्तों का तांता लगा है। ब्रज भ्रमण करने आए दूरे प्रदेशों के भक्तों ने भोलेनाथ के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। नवविवाहित महिलाओं ने मनौती पूरी होने पर बैंड- बाजे के साथ जेहर चढ़ाई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]