
भोले शंकर के जयकारों से गूंजी कृष्णनगरी
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की पावन कीड़ा स्थली में सावन के चौथे सोमवार को शिव मंदिर व देवालयों में शिव भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही संपूर्ण कृष्णनगरी भगवान शिव शंकर भोलेनाथ की जयकारों से गुंजायमान हो उठी। शिव भक्त अपने आराध्य भोलेनाथ की आराधना उपासना के लिए सुबह से ही अपने-अपने घरों से निकाल कर शिवालयों की ओर जाते दिखाई दिए। नगर के सुप्रसिद्ध
प्राचीन गोपेश्वर महादेव मंदिर, बिहारेश्वर महादेव मंदिर, लाखेश्वर महादेव मंदिर, कालेश्वर महादेव मंदिर, बनखंडेश्वर महादेव मंदिर, टालेश्वर महादेव मंदिर आदि में भोलेनाथ का रूद्राभिषेक, दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों का तांता लगा रहा। शिव भक्तों ने पूर्ण श्रद्धा भाव के साथ शिवशंकर भगवान को बेलपत्र, धतूरा, फल फूल आदि अर्पित कर विधि विधान से उनका पूजन अर्चन किया।