भाजपा भगवा के नाम पर ढोंग कर रही है, यूपी में शेर गूंजने की आवाज मथुरा से होगी : प्रियंका

 

मथुरा। शिवसेना की राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी गुरुवार शिवसेना प्रत्याशी ठाकुर सत्येन्द्र सिंह के पक्ष में द्वारिकाधीश, विश्रामघाट, होलीगेट आदि क्षेत्रों में प्रचार कर वोट मांगे, वहीं उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा भगवा के नाम पर ढोंग कर रही है, यूपी में शेर गूंजने की आवाज मथुरा से होगी।

गुरुवार दोपहर शिवसेना की राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी मथुरा आईं। पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क करने आईं प्रियंका ने सबसे पहले यमुना पूजन किया। वह शिवसेना प्रत्याशी सत्येंद्र सिंह के साथ विश्राम घाट पहुंची और करीब 20 मिनट तक पूजन अर्चन किया। प्रियंका ने कहा शिवसेना का खाता इसी पावन भूमि से खुलेगा। ब्रज का उद्धार सिर्फ ब्रजवासी ही कर सकता है, बाहर से आने वाला व्यक्ति क्या जाने ब्रजवासियों के दिलों का हाल। उन्होंने भाजपा के हिंदुत्व पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम वो पार्टी है, जो हिंदुत्व की राह पर चल रहे हैं। जबकि वे हिंदुत्व के नाम पर ढोंग कर रहे हैं। महाराष्ट्र की तरह हम सबके विकास को अपना एजेंडा मानते हैं। उन्होंने कहा कि शिवसेना सही मायने में भगवा के साथ जिम्मेदारी निभा रही है। जबकि जो भगवा के नाम पर ढोंग कर रहे हैं, वे सत्ता में हैं। शिवसेना यूपी के विकास की नई दिशा तय करने के लिए चुनाव लड़ रही है। निश्चित रूप से पार्टी का खाता मथुरा से ही खुलेगा। प्रियंका ने सपा, बसपा, भाजपा, कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि यूपी की जनता ने इन सभी दलों की सरकार देखी है। शिवसेना सिर्फ विकास की राजनीति में विश्वास करती है। और यह बदलाव होगा। इस दौरान यमुना पूजन करने के बाद प्रियंका चतुर्वेदी ने स्वामी घाट से प्रचार शुरू किया। स्वामी घाट से शुरू हुआ प्रचार द्वारिकाधीश, विश्राम घाट, होली गेट आदि क्षेत्रों में चला। इस दौरान प्रियंका ने लोगों से शिवसेना प्रत्याशी को वोट देने की अपील की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]