मांट जनसभा में बोले अखिलेश और जयंत….अंतराष्ट्रीय स्तर का होगा विकास

 

 

मथुरा। अखिलेश यादव और रालोद मुखिया ने शनिवार को मांट विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। सपा-रालोद गठबंधन के दोनों प्रमुख नेताओं ने मांट से प्रत्याशी संजय लाठर के लिए वोट मांगे और भाजपा पर जमकर हमला बोला।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद मुखिया जयंत चौधरी शनिवार को मथुरा पहुंचे। गठबंधन के दोनों प्रमुख नेताओं ने मांट विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी संजय लाठर के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर वोट मांगे। उन्होंने चुनावी रथ से भाजपा पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा-रालोद गठबंधन की सरकार आते ही मांट और मथुरा को गोद लिया जाएगा। मथुरा में अंतरराष्ट्रीय स्तर का विकास कराया जाएगा। इसके साथ उन्होंने कहा कि इस बार मांट से दो विधायक मिलने जा रहे हैं। जयंत चौधरी ने कहा कि किसानों की गर्मी इस बार सरकार को बदलकर कम होगी। प्रदेश में दो साल से नौकरियां नहीं निकली है। गठबंधन की सरकार आते ही युवाओं के लिए समय पर भर्ती निकाली जाएगी। दोनों नेताओं ने मांट से प्रत्याशी संजय लाठर के लिए वोट मांगे। अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा गठबंधन एतिहासिक परिणाम देगा। अलीगढ़ में हमने कहा कि एक ताला अच्छा बनवा दो, इस बार हैंडपंप और साइकिल मिलकर भाजपा का दरवाजा बंद कर ताला लगा देंगे। ऐसा ताला बनवा रहे हैं, जिसकी कोई दूसरा चाबी नहीं होगी। ये एतिहासिक चुनाव होने जा रहा है। जब-जब ऐसी ताकत एक हुई हैं, पूरी राजनीति में बदलाव आया है। ये जो हवा चल रही है। भाजपा के लोग नया कुछ नहीं कह रहे हैं, अब उन्हें हमसे ज्यादा तकलीफ जयंत चौधरी से है। हमसे जो परेशानी रही होगी वह है। जब से जयंत चौधरी साथ आए हैं, उनकी तकलीफें बढ़ गई हैं। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं, समाजवादी लोग एक बार साथ ले लेते हैं, तो फिर किसी का साथ नहीं छोड़ते। जो गर्मी की बात कह रहे हैं, यही गठबंधन उनकी गर्मी निकाल देगा। हम लोग भर्ती निकालेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]