रोड शो कर प्रियंका गांधी ने मांगे कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट

मथुरा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी पहले चरण का चुनाव प्रचार थमने से चंद घंटे पहले श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा पहुंचीं। वह यहां कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर के समर्थन में प्रचार करने आईं। सबसे पहले प्रियंका गांधी ने विश्राम घाट पर विधि-विधान से यमुना पूजन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य बाजार में रोड शो कर वोट मांगे।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार दोपहर 2ः15 बजे के करीब हैलीकॉप्टर से वृंदावन के पवन हंस हेलीपेड पर उतरी वहां से कार द्वारा मसानी चौराहा तक आई। उसके बाद उनका का काफिला चौक बाजार होता हुआ पुण्य तीर्थ विश्राम घाट पहुंचा। जहां प्रियंका गांधी ने विधि विधान से श्रीयमुनाजी का पूजन करने के बाद यमुना मईया की आरती की। यमुना पूजन के बाद प्रियंका गांधी का रोड शो विश्राम घाट से शुरू हुआ। यहां से वह छत्ता बाजार, होलीगेट चौराहा होती हुई कोतवाली रोड, भरतपुर गेट चौराहा, दरेसी रोड डीग गेट चौराहा पर पहुंची, जहां रोड शो का समापन हुआ। इस दौरान उनके साथ हरियाणा से राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहे। रोड शो के दौरान जगह-जगह प्रियंका गांधी का स्वागत किया गया। उन्हें देखने के लिए बाजारों में भारी भीड़ मौजूद रही। गाड़ी पर सवार प्रियंका गांधी लोगों का हाथ हिलाकर मुस्कुराते हुए अभिवादन कर रही थी। इस दौरान उन्होंने तेज तेज आवाज में हाथ के पंजे पर मोहर लगाकर प्रदीप माथुर को वोट देने की अपील की। इस दौरान जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से शहर के प्रमुख चौराहा होली गेट सहित रोड शो मार्ग पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]