
भाजपा के दोनों मंत्रियों ने किया मतदान
मथुरा। मथुरा जिले में मतदान से पहले प्रत्याशी भगवान की शरण में पहुंचे। गोवर्धन के दानघाटी मंदिर में प्रत्याशियों ने पूजा की तो किसी ने परिक्रमा लगाई। इसके बाद मतदान किया। चुनाव में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण और श्रीकांत शर्मा की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। चौधरी लक्ष्मीनारायण छाता से चुनाव लड़ रहे हैं। मथुरा से भाजपा प्रत्याशी एवं ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने पत्नी के साथ गोवर्धन के दानघाटी मंदिर में गिरिराजजी की पूजा अर्चना कर अपने पैतृक गांव में मतदान किया। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा गोवर्धन विधान क्षेत्र के गांव गांठोली के निवासी हैं। फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अजय कुमार अग्रवाल सपत्नी भारतीय लोकतंत्र की पहिचान मतदान करने के बाद किशोरी रमण डिग्री कॉलेज मथुरा में। भाजपा प्रत्याशी राजेश चौधरी ने अपने गाँव सद्दीकपुर बूथ संख्या 158 पर मतदान किया। शहर के प्रसिद्ध दवा विक्रेता कृष्णा गोपाल वार्ष्णेय अपने परिवार के साथ लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भूमिका का निर्वाहन करने केबाद सेल्फी ली।