
उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बनाई रणनीती
मथुरा । उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर चुनाव जीतने की रणनीति के तहत आज प्रदेश कांग्रेस सचिव और जिला प्रभारी राजेश राज जीवन ने जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में काम करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों से जनता ऊब चुकी है। हाल के लोकसभा चुनावों में भी कांग्रेस और सपा गठबंधन ने भाजपा को कड़ी चुनौती दी थी। अब प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होने हैं। इनमें से छह सीटें मथुरा के आसपास के इलाकों से लगी हैं। पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जी जान से जुट जाएं। जिससे कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर हो सके। महानगर नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि ने की और संचालन उपाशंकर शर्मा ने किया। इस मौके पर रमेश कालिया, मनोज गौड़, सीएल शर्मा, अनुप गौतम, जलानी कागरी, संजय पचौरी, दिनेश सैनी, मानवेंद्र पांडव, मुस्लिम कुरेशी आदि मौजूद थे।