
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी ने गिरिराज जी पूजा अर्चना, मांगी मनौती
मथुरा(गोपाल शर्मा )। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह मंगलवार को परिजनों के साथ गोवर्धन पहुंचीं। उन्होंने जतीपुरा के मुखारबिंद मन्दिर में गिरिराज महाराज की पूजा अर्चना कर मनौती मांगी।
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह कार द्वारा सड़क मार्ग से मंगलवार सुबह गोवर्धन के जतीपुरा मुखारबिंद मंदिर पहुंचीं। उन्होंने यहां जतीपुरा मुखारबिंद मंदिर में विधि-विधान से गिरिराज जी की पूजा अर्चना कर मनौती मांगी। इस दौरान सोनल शाह भगवान की भक्ति में डूबी नजर आईं। वहां पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने दाऊजी मंदिर में दर्शन किए। ईशु मुखिया ने मन्त्रोच्चारण कर उनको पूजा कराई। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के प्रतिनिधि रमाकांत शर्मा ने सोनल शाह की अगुवानी की। भाजपा के ओमप्रकाश शर्मा ने उत्तरी एवं मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर उपाध्याय ने पटुका ओढ़ाकर सोनल शाह का स्वागत किया। इस दौरान माधव शर्मा, दीपक शर्मा, अमन कौशिक, राहुल कौशिक, जितेंद्र कौशिक, हरभान सिंह आदि उपस्थित रहे।