
मथुरा पुलिस ने मकान पर छापा मारकर पकड़ा 60 किलो गौमांस-गौ अवशेष, एक गिरफ्तार , पांच साथी फरार
मथुरा। थाना गोविंद नगर पुलिस ने शुक्रवार सुबह मनोहरपुरा क्षेत्र में छापेमारी कर एक मकान से करीब 60 किलो मांस बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। जबकि उसके पांच साथी भागने में सफल रहे। पकड़े गए आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है। वहीं मीट के नमूने को जांच के लिये भेज शेष को नष्ट करा दिया गया।
शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक गोविंदनगर संजय कुमार पांडेय, चौकी प्रभारी डीगगेट अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर थे। वह ताज होटल के समीप गश्त पर थे, तभी सूचना मिली कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रतिबंधित क्षेत्र स्थित वार्ड नम्बर 22 मटियागेट, मनोहरपुरा स्थित एक मकान में कुछ लोग गोवंश को काट रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम के साथ मटियागेट, मनोहरपुरा स्थित एक मकान पर छापेमारी की। पुलिस को देख लोगों में भगदड़ मच गयी। मकान पर छापा मार कार्यवाही करते हुए गोवंश के अवशेष, करीब 60 किलो गोमांस, गोवंश को काटने के औजार, तराजू आदि सामान बरामद करते हुए वहां से सारून पुत्र राशिद नि0 मटिया गेट, मनोहरपुरा को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि .डेला पुत्र नसरूद्दीन, कामिल पुत्र डेला, चांद धौलपुरिया पुत्र नसरूद्दीन, चुनन्न पुत्र मुन्ना, सगीर पुत्र बाबूद्दीन, समस्त निवासी गण मटियागेट भागने में सफल रहे।
सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि 60 किलो गौमांस के साथ सारून को पकड़ा है, इसके भागे हुए साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी है, अभियुक्तगण द्वारा राज्य सरकार द्वारा मींट बिक्री हेतु निषेधित (घोषित 22 बार्डों) क्षेत्रान्तर्गत अबैध रूप से गौमांस बिक्री किया जा रहा है। जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 78/2022 धारा 3/5ए/8 गौवध निवारण अधि0 व 153ए/429/188 भादवि पंजीकृत किया गया । सारून को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।