
स्वर्गीय शैलेंद्र उपाध्याय को बृज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की पहल की
मथुरा।:14 फरवरी पुराने बस स्टैंड पर बस में अचानक भीषण आग लग जाने के बाद दूसरों की जान बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वर्गीय श्री शैलेंद्र उपाध्याय जी को मरण उपरांत राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की पहल को लेकर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति एक बैठक आयोजित कीर वही बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं समिति के अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा हमारी समिति के द्वारा 2 दिन पूर्व पुराने बस स्टैंड मथुरा का निरीक्षण के दौरान गवाहों के आधार पर पता चला अग्नि कांड में दूसरों की जान बचाते हुए शेलेन्द्र उपाध्याय ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है | वही घटना का संज्ञान लेते हुए अब ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के द्वारा सरकार से स्वर्गीय श्री शैलेंद्र उपाध्याय को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की मांग की |वहीं उन्होंने समिति के सदस्यों को बताया उसी दिन ही एक महिला श्रीमती कमलेश शर्मा के द्वारा अपनी जान पर खेलकर आग से झुलसने के बाद कई लोगों व बच्चों को सुरक्षित जलती बस से निकाला वहीं प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा समिति द्वारा महिला को सम्मानित किया जाएगा |