प्रचंड जीत मिलने के बाद ऊर्जामंत्री और मेघश्याम ने बांकेबिहारी के दर्शन कर साधु संतों से लिया आशीर्वाद

 

उनकी जीत ठाकुर बांके बिहारी के आशीर्वाद एवं जनता की जीत है : श्रीकांत शर्मा

 

मथुरा। भाजपा की अभूतपूर्व सफलता के बाद मथुरा सीट से भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत शर्मा शुक्रवार को ठाकुर बांके बिहारी की शरण में पहुंचे। वहीं गोवर्धन के विजयी प्रत्याशी ठाकुर मेधश्याम शर्मा ने बांकेबिहारी की पूजा अर्चना करने के बाद साधु संतों का आशीर्वाद लिया। श्री कांत शर्मा ने भगवान बांके बिहारी के दर्शन किये और पूजन अर्चना करने के बाद बोले कि उनकी जीत ठाकुर बांके बिहारी के आशीर्वाद एवं जनता की जीत है। जनता ने उन्हें वोट रूपी जो आशीर्वाद प्रदान किया है। उसका वह पूरी तरह मान सम्मान रखते हुए लोगों की आकांक्षाओं पर खरे उतरने का प्रयास करेंगे। कहा कि क्षेत्र के विकास समेत लोगों की समस्याओं का समय से निराकरण कराना ही उनकी प्राथमिकता रहा है और रहेगा। इस दौरान वे पूर्ण धार्मिक भाव में रहते हुए होली के रंग में भी सराबोर दिखाई दिए। वहीं गोवर्धन क्षेत्र से विजयी भाजपा प्रत्याशी ठाकुर मेघश्याम सिंह ने ठाकुर बांकेबिहारी में दर्शन करने के उपरांत परिक्रमा मार्ग स्थित सुखधाम आश्रम में पहुंचकर अपने गुरु जगतगुरु पीपाद्वाराचार्य बाबा बलराम दास महाराज से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जीत मिली है, वह मोदी-योगी सरकार के काम और विश्वसनीयता समेत भगवान एवं संतों के आशीर्वाद से मिली है।

श्रीकांत शर्मा ने बांके बिहारी के दर्शन के दौरान पूजन अर्चन किया। इस दौरान मंदिर के सेवायतों ने उनको भगवान का प्रसादी अंग वस्त्र दिया और प्रसाद भेंट किया। लगातार दूसरी बार मिली जीत के बाद पहली बार वृंदावन पहुंचे श्री कांत शर्मा का भाजपा नेताओं ने जोशीला स्वागत किया। नगर अध्यक्ष विनीत शर्मा , युवा नेता अलौकिक शर्मा, प्रमेन्द्र गोस्वामी, घनश्याम जादौन, ज्ञानेंद्र गोस्वामी ,मुन्ना निषाद आदि ने श्री कांत शर्मा का दुपट्टा , माला पहनाकर स्वागत किया और जीत की बधाई दी। कार्यकर्ताओं के बधाई देने पर श्री कांत शर्मा ने उनसे कहा कि यह जीत उनकी नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं की है। कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से मेहनत की उसी का नतीजा है कि जनता ने इतना बड़ा आशीर्वाद दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]