
जल एवं तकनीक शिक्षा दान से बड़ी कोई सेवा नहीं : अवशेषानंद महाराज
गीता आश्रम वृंदावन के प्रमुख महामंडलेश्वर ने किया आरो प्लांट का शुभारंभ
मथुरा। शनिवार गीता आश्रम वृंदावन के प्रमुख महामंडलेश्वर डॉ अवशेषानंद महाराज ने कहा कि जल एवं तकनीक शिक्षा दान से बड़ी कोई सेवा नहीं है। गीताआश्रम वृंदावन एवं कैलाश आश्रम स्थित गीता कंप्यूटर सेंटर में शनिवार को आशियाना चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा ब्राह्मण एवं संत सेवा के लिए वाटर कूलर आरो प्लांट एवं गरीब छात्रों को निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा हेतु कंप्यूटर भेंट किए गए।
इस अवसर पर गीत आश्रम के प्रमुख एवं महामंडलेश्वर डॉक्टर अवशेषानंद महाराज, एनयूजेआई के राष्ट्रीय सचिव एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट के कर कमलों से कंप्यूटर सेंटर एवं आरो प्लांट का शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर महाराज के कृपा पात्र भागवताचार्य विमल शास्त्री की प्रेरणा से आशियाना चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुख समाज सेवी अशोकपुरी संतोष पुरी धर्मवीर सोनी एवं श्रीमती विनोद वाला ने विधि विधान से पूजा कर गीता आश्रम को पेयजल आरो संयंत्र एवं शिक्षा हेतु कंप्यूटर भेंट किए। इस कार्यक्रम का संचालन एवं विधि विधान से आचार्य राजेंद्र आचार्य धर्मेंद्र ने पूजा-अर्चना करायी।