
धरना प्रदर्शन करने की सूचना पर पुलिस ने किया कांग्रेसियों को नजर बंद
मथुरा । कमेटी के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा सहित कई कांग्रेसियों को पुलिस द्वारा उनके घर पर नजर बंद किया गया है। उक्त कार्यवाही पुलिस ने कांग्रेस के राष्ट्रीय आव्हान पर जिला कमेटी के द्वारा आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस के खातों को सीज किये जाने के विरोध में मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की सूचना पर की गयी है। गिरफ्तार श्री वर्मा व अन्य कांग्रेसियों को पुलिस द्वारा करीब ढाई बजे रिहा किया गया।चौ.न सिंह वर्मा ध्यक्ष एड.
नजर बंद किये गये कार्यकर्ताओं ने किसान कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर नरेश पाल सिंह जैसावत जिला उपाध्यक्ष बृजेश कुमार शर्मा बंटी सिद्दकी राजेश सैनी मुकेश सिसोदिया दीपक शर्मा व अन्य कार्यकारिणी शामिल है। नजर बंद करने से आक्रोशित कांग्रेसियों का कहना है कि पार्टी इस बात को अपना मुख्य चुनावी मुद्दा बनाएगी और जनता से इस बात पर सवाल भी पूछेगी। आक्रोशित कार्यकर्ताओं में तौफीक महिला शहर अध्यक्ष सिम्मी बेगम राखी चौहान मैनेजर अखलाक चौधरी सलमान चौधरी प्रकाश शर्मा दीपक पाठक राजू सैनी मोहम्मद यासीन शमीम अब्बासी गुड्डू अब्बासी अजय रेगर विनोद आर्य अशोक शर्मा बंटी सिद्दीकी कामरान कुरैशी रोशन लाल ठाकुर साहब सिंह सतीश शर्मा लोकेश शर्मा सतपाल चौधरी चौधरी सिंह ठाकुर राजपाल सिंह डॉ. प्रमोद शर्मा मीरा देवी राम भरोसी चौधरी कलुआ खान हरवीर चौधरी उपाध्यक्ष तिलक राज गौतम आदि शामिल है।