कांग्रेसियों ने मनाई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बुद्धसेन शुक्ला की 27वीं पुण्यतिथि, अर्पित की पुष्पांजलि

 

मथुरा। वृंदावन नगर कांग्रेस कमेटी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के तत्वावधान में गांधी पार्क में मंगलवार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बुद्धसेन शुक्ला की 27वीं पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमें स्वतंत्रतता सेनानी बुधसेन शुक्ला की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित पर उन्हें नमन किया गया।

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वजह से आज हमारे देश को आजादी मिली। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बुद्धसेन शुक्ला ने शहीद लक्ष्मण के साथ अंग्रेजी शासन में फिरंगिओ के खिलाफ तिरंगा झंडा लेकर आंदोलन किया। आजादी के लिए जेल की यातनाएं सहीं, ऐसे महापुरुषों को हम नमन करते हैं। वृंदावन कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नूतनबिहारी पारीक एवं स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष मदन वर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आह्वान पर अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में बुद्धसेन शुक्ला ने अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर देश की आजादी के लिए शहीद लक्ष्मण के साथ जुलूस में शामिल रहे। ऐसे अमर सपूतों को देश हमेशा याद रखेगा। इससे पूर्व वृंदावन कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक जी ने वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर बंसी शुक्ला, राधा रमण अग्रवाल, विनोद दास वार्ष्णेय, आलोक शर्मा, अनंत आचार्य, अशोक वैद्य, भगवानदास चौधरी, श्याम सुंदर शुक्ला, मोहन अग्रवाल, मोना शुक्ला, साधुराम फोजी, राजकुमार शर्मा ठेकेदार, बुद्धा उस्मानी, भोजी राम, लाखन पहलवान आदि उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]