मथुरा: एक्सप्रेस-वे पर कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी का हुआ जोरदार स्वागत

 

मथुरा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा के नेतृत्व में मथुरा जनपद की पाँचों विधानसभाओं से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली से फिरोजाबाद कार्यक्रम में जा रही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी का यमुना एक्सप्रेस वे के जावरा कट पर शहनाई और बैंड बाजों के साथ पटुका और फूल मालाओं से जोरदार स्वागत कर बाँके बिहारी की छबी भेटकर मथुरा में आयोजित छात्राओं की लड़की हूं लड़ सकती हूं मैराथन दौड़ में भाग लेने का अनुरोध किया। प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डरो मत आगे बढ़ो आज देश और प्रदेश में अराजक तत्वों का बोलबाला है ,सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता उनसे डटकर मुकाबला करें और कांग्रेस की योजनाओं व प्रतिज्ञाओं जैसे किसानों का पूरा कर्जा माफ, 2500 में गेहूं धान, 400 का गन्ना किसान, बिजली बिल सब का हाफ, कोरोना काल का बकाया साफ, दूर करेंगे कोरोना की आर्थिक मार, परिवार को देंगे 2500 हजार। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व विधायक मथुरा वृंदावन पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर महानगर अध्यक्ष पंडित एमएम शर्मा जिला कांग्रेस की महिला अध्यक्ष नीलम कुलश्रेष्ठ जिला कांग्रेस प्रवक्ता विनोद चतुर्वेदी पार्षद ध्रुव शर्मा जिला सेवादल अध्यक्ष सुनील उपाध्याय दिनेश जैन अभिलाष सक्सेना राहुल अरोड़ा आदर्श शर्मा ठाकुर प्रिय पाल सिंह सिम्मी बेगम अशर्फी देवी शिखा चौधरी कमलेश चौधरी सरवन कुरेशी आरिफ खान भूपेंद्र धनगर कमल सागर जुबेर कुरेशी आसिफ कुरेशी रोशन लाल अनिल रजक ब्लॉक अध्यक्ष सतीश शर्मा डीजे चौधरी लोकेश शर्मा ठाकुर साहब सिंह प्रधान चौधरी यदुवीर सिंह ठाकुर विक्रम सिंह राजपाल सिंह रामवीर सिंह संभावित प्रत्याशी ठाकुर वीरेंद्र सिंह गिर्राज प्रसाद शर्मा ठाकुर नरेश पाल सिंह रावत कमल योगेश पचरा सागर ठाकुर भगवान सिंह आशा चौधरी योगेश गौतम रामगोपाल गब्बर हरिशंकर निवेश गंगा शरण दीक्षित हरिओम उपाध्याय हरिशंकर निवेश निसार अहमद शहजाद भी दिनेश बिंदल आनंद शर्मा प्रखर चतुर्वेदी राकेश यादव मुस्लिम कुरेशी हनुमान फारुकी चौधरी परमवीर सिंह आकाश यादव बद्री प्रसाद शर्मा डॉ मुकेश कुमार अभिषेक कुमार कचे अमल प्रधान हरिओम सोनू अग्रवाल इरशाद खान सौरभ कुमार वरुण रावत अजीत सिंह धर्मवीर सिंह जुगल किशोर रवि मदन विपिन कुमार आकाश कुमार आबिद हजारों कार्यकर्ताओं ने यमुना एक्सप्रेस वे पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया।

 

बॉक्स

 

प्रियंका गांधी के काफिले की गाड़ी से महिला कार्यकर्त्ता हुई घायल

 

मथुरा। दिल्ली से फिरोजाबाद सभा करने जा रही कॉंग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का यमुना एक्सप्रेस-वे मांट टोल पर स्वागत के दौरान एक स्थानीय पार्टी नेत्री के पैर पर उनके काफिले में शामिल गाडी चढ़ गई जिससे अफरा तफरी मच गई। इस सम्बन्ध में बुधवार शाम एसी-एसटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश गलौटिया ने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता के ऊपर कोई गाड़ी नहीं चढ़ी है। इस मामले को लेकर जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने भी नजर अंदाज किया। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी बुधवार को नई दिल्ली से फिरोजबाद में महिला सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रही थीं, इसकी सूचना मिलते ही सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मांट टोल प्लाजा पहुंच गए। यहां पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया। लेकिन कार्यकर्ताओ और नेताओं के लिए प्रियंका गांधी गाड़ी से नीचे नहीं उतरी। इस बीच एक स्कॉर्ट कार कॉंग्रेस की कार्यकर्ता के पैर के ऊपर चढ़ गई जिसे तत्काल अस्पताल में उपचार हेतु भेजा गया । घायल अशरफी देवी कॉंग्रेस की महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष है जो कि मथुरा के संजय नगर की रहने वाली है। महिला के चोट लगने पर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने चुप्पी साध ली थी, प्रियंका गांधी का काफिला कुछ देर टोल प्लाजा पर रुकने के बाद फिरोजाबाद के लिए रवाना हो गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]