जानवरों के लिए मथुरा महानगर में जगह जगह रखबाये पीने के पानी के बर्तन

 

 

 

मथुरा:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा व  ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के द्वारा इस भीषण गर्मी में मनुष्य के साथ जानवरों का भी बुरा हाल है रोड पर घूमने वाले जानवरों के लिए समिति की टीम ने ही में राधा नाम की बेटी की एक घटना में मृत्यु होने पर उसकी स्मृति में सड़कों पर घूमने वाले जानवरों के लिए मिट्टी के बर्तन महानगर में जगह-जगह रखवा ने का अभियान चलाया | अभियान शुभारंभ समिति के प्रदेश संस्थापक अध्यक्ष वा पराविधिक स्वयंसेवक विनोद दीक्षित के द्वारा किया गया | जिससे इस भीषण गर्मी में रोड पर घूमने वाले जानवरों के लिए पीने का पानी उपलब्ध हो सकेगा , जहाँ पर यह बर्तन रखे जाएंगे वहाँ से स्थानीय व्यक्ति को इसकी जिम्मेदारी दी गई है कि वह इन बर्तनों में समय-समय पर जानवरों के लिए पानी भर सके | इसके लिए उन्होंने महिला युवा टीम बधाई दी | इस अवसर पर प्रदेश के उपाध्यक्ष बृजेश शर्मा ने का ऐसी मुहिम से समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए और ऐसे जानवरों के लिए अपने अपने स्तर से सभी लोगों को प्रयास करने चाहिए | महानगर युवा महिला अध्यक्ष पूजा सिसोदिया ने कहा राधा की स्मृति में हम लोगों के द्वारा यह पुनीत कार्य किया जा रहा है जिससे उसकी आत्मा को शांति मिल सके और जरूरतमंद जानवरों को पानी उपलब्ध हो सके | महानगर की उपाध्यक्ष अंशुल अग्रवाल ने कहा हमारी मुहिम आगे भी चलती रहेगी | ओजस्विनी शर्मा ने कहा आज युवाओं को इस तरह की अभियानों में भाग लेना चाहिए जिससे समाज का कुछ भला हो सके | इस अवसर पर अनेक युवा उपस्थित रहे | इस अभियान में दीपू कुमारी ,अंजू खन्ना ,निहारिका महापात्रा, पूजा चौधरी ,बबीता सारस्वत, मोनिका कुंतल का आदि का रहा सहयोग |

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]