
सूरदास ब्रजभाषा अकादमी की स्थापना के लिए मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का हार्दिक अभिनंदन: पं श्री कांत शर्मा
मथुरा।विधायक मथुरा-वृन्दावन पं. श्रीकान्त शर्मा ने मंगलवार को ब्रजभाषा साहित्य के परिरक्षण, प्रोत्साहन व विकास के दृष्टिगत सूरदास ब्रजभाषा अकादमी की स्थापना के लिए मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का ब्रजवासियों की ओर से हार्दिक अभिनंदन व आभार प्रकट किया है।
पं. श्रीकान्त शर्मा ने कहा कि ब्रजवासियों की इस इच्छा को पूरा कर भाजपा सरकार ने उनकी भावनाओं व आस्था का सम्मान किया है। ब्रज के अनमोल साहित्य का संकलन करना उन्हें सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का उद्देश्य पूरा होगा। वह महाकवि सूरदास जी, स्वामी हरिदास जी व रसखान जी सहित अन्य विभूतियों की भक्ति साधना व ज्ञान से प्रेरित हो सकेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ब्रज क्षेत्र में जन्मे कलाकारों व साहित्यकारों के घरों के संरक्षण व उनके नाम पर सड़कों का नामकरण भी करेगी। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन इंडिया इज गोइंग ग्लोबल की दिशा में ब्रजभाषा के साहित्य का जर्मन, फ्रेंच और रूसी भाषा में अनुवाद कर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को उपलब्ध भी कराया जाएगा।