
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने ब्रज क्षेत्र में संगठन का विस्तार किया
गाजियाबाद। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा पंजीकृत के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बीडी शर्मा जी के आवास पर ब्रज क्षेत्र मथुरा से ब्राह्मण बंधुओं ने आकर मुलाकात की और राष्ट्रीय अध्यक्ष से सभा के बारे में जानकारी प्राप्त की। सभी ब्राह़मण बंधुओं ने सभा के प्रति अपना विश्वास जताते हुए सभा की सदस्यता ग्रहण की और राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महामंत्री को आश्वस्त किया कि वे सभा में विश्वास रखते हुए साथ मिलकरकार्य करेंगे।
इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री शिव मोहन भारद्वाज, राष्ट्रीय प्रवक्ता विनीत , कांत पाराशर भी खासतौर से उपस्थित रहे। मथुरा से आए ब्राह़मण बंधुओ में चंद्रशेखर शर्मा को ब्रज क्षेत्र का अध्यक्ष, राजेश पाठक को ब्रज क्षेत्र का महामंत्री व पंडित तपेश शर्मा को ब्रज क्षेत्र का महामंत्री नियुक्त किया गया।इस अवसर पर उनके साथ श्याम शर्मा , सुभाष शर्मा , सत्य प्रकाश शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को ब्रज क्षेत्र में ब्राह़मण समुदाय के उत्थान व उनमें राष्ट्र के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए शुभकामनाएं दी।