किसानों की समस्या और किसानों की उपेक्षा के विरोध में कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

 

मथुरा। किसानों की समस्याओं एवं खाद न मिलने के कारण व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किसानों की उपेक्षा के विरोध में जिला कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन सौंपने से पूर्व कांग्रेसियों ने जमकर कलेक्ट्रेट के गेट पर जमकर हंगामा काटा।

धरना की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि सरकार किसानों की लगातार अनदेखी कर रही है। उनको खाद बीज नहीं मिल रहा है। पूर्व अध्यक्ष आबिद हुसैन ने भारतीय जनता पार्टी सरकार की नाकामियों को उजागर करते हुए कहा कि यह सरकार केवल किसानों का दमन करती है आम जनता महंगाई से परेशान हैं युवा बेरोजगार है काम धंधे नहीं हैं व्यापारी दुखी है ऐसे में अन्नदाता किसान के लिए खाद बीज भी नहीं उपलब्ध करवा पा रही है। जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व बार सचिव राजेंद्र शर्मा एडवोकेट ने कहा कि अन्नदाता जो धरतीपुत्र है सब का पेट भरता है अगर किसान को समय पर खाद नहीं मिलती है तो अनाज कैसे पैदा कर पाएगा इससे देश में अराजकता का माहौल पैदा होगा अन्न की किल्लत बढ़ जाएगी वैसे ही महंगाई सुरसा के मुंह की तरह से बढ़ती जा रही है डीजल और पेट्रोल के दाम रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं इस भारतीय जनता पार्टी को सरकार में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। जिला उपाध्यक्ष भोला यादव ने ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का आवाहन किया वहीं राजकुमार उपाध्याय ने कहा कि जो सरकार किसानों के हितों का ध्यान नहीं रख सकती है किसानों के लिए खाद बीज उपलब्ध नहीं करवा सकती है ऐसी सरकार को प्रदेश में बने रहने का कोई हक नहीं है।

धरना प्रदर्शन को जिला उपाध्यक्ष मुकीम कुरेशी, पूर्व बार सचिव राजेंद्र शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलम कुलश्रेष्ठ, भोला यादव, राजकुमार उपाध्याय, विनोद चतुर्वेदी ने भी सम्बोधित किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

धरने में भोला यादव ,भारत जैन, ठाकुर वीरेंद्र सिंह कमलेश चौधरी ,सिम्मी बेगम, हरिशंकर निवेश, चौधरी युद्धवीर सिंह, अश्विनी शुक्ला, अमित जैन ,अशोक शर्मा ,चौधरी दीपक पाठक, शईद उमम अली ,वकील कुरेशी, राजेंद्र शर्मा ठेकेदार, राजकुमार ठेकेदार सुनील जैन नीलेश जादौन ठाकुर विक्रम सिंह डॉ प्रमोद कुमार शर्मा विजय कुमार सरवन अमर सिंह डॉक्टर अशोक सैनी रामगोपाल सिंह, ज्ञान सिंह राजू अब्बासी ठाकुर पीपी सिंह बंसी लाल शर्मा आदर्श शर्मा ठाकुर साहब सिंहआदि आज सैकड़ों कांग्रेसी जन रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]