
क्रमि दिवस पर जिला पंचायत अध्यक्ष -बीएसए का किया स्वागत
गोवर्धन: खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर आज जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीवान सिंह के आगमन पर उत्तर प्रदेश के प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष आनंद वशिष्ठ के नेतृत्व में स्वागत किया गया वही जिलाध्यक्ष आनंद वशिष्ठ ने बताया जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह एवं बीएसए दीवान सिंह क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय गोवर्धन २में राष्ट्रीय कृमि दिवस पर छात्रों को एल्बेंडाजोल दवा का वितरण का शुभारंभ करने के लिए आए एवं इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी गोवर्धन जितेंद्र सिंह मौजूद थे
स्वागत कार्यक्रम में पूर्व जिला प्रभारी प्रमोद कुमार ,चंद्र प्रकाश शर्मा ,मनोज कुमार ,पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष गोपाल दुबे ,अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री अशोक बौद्ध ,राज कुमार सारस्वत ,शक्ति सिंह मीणा , सुरेश कुमार, मथुरा प्रसाद, मदन शर्मा आदि उपस्थित रहे