व्यापारियों ने नेकीराम की 14 वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

 

मथुरा:पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष एवं व्यापारी ह्रदय सम्राट स्वर्गीय नेकी राम गर्ग की 14 वी पुण्यतिथि पर व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने तिलक द्वार अग्रवाल धर्मशाला पर श्रद्धा सुमन अर्पण कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें अपनी भावांजलि एवं पुष्पांजलि के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धा सुमन भावांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश मंत्री अमित जैन ने कहा कि नेकी राम गर्ग व्यापारी ह्रदय सम्राट थे। उनका सदैव चिंतन मंथन व्यापारी हितों के लिए रहता था। व्यापार मंडल को सशक्त करने हेतु उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन इसी कार्य में व्यतीत कर दिया। वह सदैव व्यापारियों के आदर्श रहेंगे । प्रदेश संगठन मंत्री मदन मोहन श्रीवास्तव ने कहा नेकी राम गर्ग एक जुझारू और कर्मठ व्यापारी नेतृत्वकर्ता थे। उनके मार्गदर्शन में संपूर्ण पश्चिम उत्तर प्रदेश में व्यापारी संगठित हुआ। व्यापारी समाज के उत्थान में उनका अमूल्य योगदान है। श्रद्धा सुमन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष चिंताहरण चतुर्वेदी ने कहा स्वर्गीय नेकी राम गर्ग विराट व्यक्तित्व के धनी थे। वह सदैव व्यापारियों के लिए संघर्षरत रहे। संचालन करते हुए जिला महामंत्री विजय बंटा सर्राफ ने कहा स्वर्गीय नेकी राम जी करके की कर्मठता, जुझारूता, स्नेहता, आत्मीयता, कार्यकुशलता, संगठन क्षमता, उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व को प्रदर्शित करती है। वह व्यापारी समाज के नायक थे। श्रद्धा सुमन अर्पण कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावों के साथ उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष ने प्रणय पाराशर ,महानगर महामंत्री प्रिंस गौड़, कृष्ण वीर यादव, राघवेंद्र प्रताप सिंह, नीरज शर्मा, शिव कुमार रावत, अभिनव सक्सेना, संजय अग्रवाल, गोविंद सराफ, दिलीप गौतम आदि व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने स्वर्गीय नेकी राम गर्ग के प्रति अपने भावों को विचार के रूप में रखते हुए भावांजलि दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]