
गोवर्धन विधायक मेघश्याम हर घर तिरंगा यात्रा निकाली, हुए बाइक पर सवार
मथुरा। गोवर्धन में आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान लोगों से 15 अगस्त को घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की गई। कहा आजादी दिलाने वाले वीरसपूतों को श्रद्धांजलि देने का यही सही मौका है। भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल के तत्वावधान में निकाली गई। करीब तीन किलोमीटर की यात्रा कस्बा के मुरारी कुंज से शुरू होकर कस्बे में घूमते हुए दोबारा मुरारी कुंज पहुंची। जहां कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक मेघश्याम ने की। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष यज्ञत्त कौशिक उपस्थित रहे। पदयात्रा को लेकर सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। राधकुण्ड मण्डल अध्यक्ष श्यामसुंदर उपाध्याय, हेमंत शर्मा, गौरव शर्मा, हरवान सिंह, देव सूर्यवंशी यात्रा में शामिल रहे।