
सांसद हेमा मालिनी ने होली गेट मंडल में निकाली तिरंगा यात्रा
मथुरा। अमृत महोत्सव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश भर में 9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान बड़े स्तर पर चलाया जा रहा है उसी कड़ी में मथुरा भाजपा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में होली गेट मंडल भाजपा ने सांसद हेमा मालिनी की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वेद मंदिर कच्ची सड़क मसानी से चौक बाजार तक हाथ में तिरंगा यात्रा निकाली वही भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा हाथ में लेकर हर घर तिरंगा अभियान को चलाने का संकल्प लिया।
सांसद हेमा मालिनी ने कहा इस अभियान को लेकर देश व प्रदेश वासियों में उत्साह और जुनून है, उन्होंने सभी से कहा 13 से 15 अगस्त तक सभी लोगों को इस अभियान में जोड़ना है ये सब का अभियान राष्ट्र के नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव में हुए हो रहा है।
महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा -1947 से पहले के क्रांतिकारियों के मन में एक ही भाव था, मैं रहूं ना रहूं भारत ये रहना चाहिए। उस भावना के साथ 75 वें अमृत महोत्सव के दौरान पूरे देश के लोग और सारी पार्टियां पीएम मोदी के आह्वान पर स्वतंत्रता आंदोलन का जश्न मना रही हैं। तिरंगा अभियान के जरिए हम क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि समर्पित कर रहे हैं। अपना भारत, सपनों का भारत बनाने की ओर हम आगे बढ़ रहे हैं।वही तिरंगा यात्रा में वहीं स्कूली बच्चे भारत माता की जय के नारे व हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए रघुपति राघव राजा राम और वंदे मातरम उद्घोष करते हुए निकल रहे थे
इस अवसर पर महापौर डॉ मुकेश आर्य बंधु महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी राजू यादव , मदन मोहन श्री वास्तव , होली गेट मंडल मंडल अध्यक्ष लोकेश तायल , महामंत्री कृष्णमणि सूबेदार व विजय शर्मा पार्षद , मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा , चिंता हरण चतुर्वेदी , कुंज बिहारी चतुर्वेदी , कोषाध्यक्ष ललित अग्रवाल , गिरधारी लाल अग्रवाल, शिव कुमार रावत , नितिन चतुर्वेदी , विवेक शर्मा , कुंज बिहारी भारद्वाज , दीपक गोला पार्षद नितिन शर्मा , हेमंत खंदौली , नरेश शर्मा , पार्षद मीरा मित्तल , पार्षद नीलम गोयल , विजय शर्मा , आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे