पं. दीनदयाल जन्मोत्सव पर पहुंचे श्रीराम जन्मभूमि संस्थान के महामंत्री, प्रतिभा सम्मान एवं विचार गोष्ठी को किया सम्बोधित

 

श्रीराम मंदिर हमारे गौरव और सम्मान का प्रतीक : चम्पतराय

 

मथुरा। पं. दीनदयालजी ने राष्ट्रीय गौरव के लिए काम किया है। उनका प्रत्येक कार्य देश के वैभव के लिए था। भारत माता की जय का अर्थ पूरे विश्व में भारत माता की जय जयकार होने से है। उन्होंने कहा कि आज कोई दूसरा देश हमें धमका नही सकता। पूरी दुनिया हमारी बात सुनती है। यह स्थिति हमारे जागने से हुई है। चारों और क्या हो रहा है उसे देखते और सुनते हैं तब निर्णय लें यह जगना होता है। यह बात शुक्रवार चम्पत राय महामंत्री श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र ने पं० दीनदयाल उपाध्याय जी के 107 में जन्मोत्सव के अवसर पर दीनदयाल धाम में आयोजित प्रतिभा सम्मान एवं विचार गोष्ठी में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता के रूप में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का जो निर्माण हो रहा है और यह समाज जागरण का ही परिणाम है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा है देश में गुलामी की निशानी नहीं होनी चाहिए। यह कहने से कार्य नहीं चलता इसको समझने वाले लाखों – करोड़ों लोग हैं। सोये हुए समाज को जगाने का कार्य संत महात्माओं ने किया है। चम्पतराय ने कहा कि सोया राष्ट्र जागा और अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर हमें प्राप्त हुआ। आप हम लोग समझते हैं कि हम यह एक मंदिर बना रहे हैं। यह एक मंदिर है लेकिन यह जितना मंदिर है उतना ही यह हमारे सम्मान और गौरव का प्रतीक है । राम जन्मभूमि को प्राप्त करना यह हिंदुस्तान के गौरव की और प्रतिष्ठा की बात है। उन्होंने निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर के निर्माण के बारे में बताते हुए कहा कि यह बन रहा है तो ऐसा बने कि दो सौ वर्ष बाद भी इसे मरम्मत की जरूरत ना पड़े। पहले दिन से ऐसा प्रयास किया गया है कि एक हजार वर्ष तक मरम्मत की आवश्यकता न हो। इस अवसर पर प्रतिभा सम्मान के अंतर्गत प्रतिभावान 40 स्कूली छात्र छात्राओं को दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति और ब्रजक्षेत्र शिक्षा कायाकल्प के द्वारा सम्मान पत्र और पांच-पांच हजार रुपये की धनराशि के चैक वितरित किए गए। इससे पूर्व अतिथियों ने पं० दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्रपट के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित किये। सभी अतिथियों का समिति पदाधिकारियों द्वारा पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र प्रचारक महेंद्र शर्मा, निदेशक सोनपाल, प्रचारक राजवीर दीक्षित, अध्यक्ष अशोक टैंटीवाल, डॉ०रोशन लाल, शिव शंकर शर्मा, डॉ० हरी भदौरिया कोषाध्यक्ष नरेंद्र पाठक, ठा० महिपाल सिंह, पूर्व विधायक ठा. कारिंदा सिंह, मनीष गुप्ता, मुकेश शर्मा प्रचार मंत्री, जगमोहन पाठक, विनोद अग्रवाल महानगर अध्यक्ष भाजपा, डॉ० डीपी गोयल, अमित जैन विहिप, सालिगराम बटिया, ब्रजमोहन गौड़, देवी प्रसाद शुक्ला, विजय पाठक, हरिओम पाठक, दिनेश गौड़, श्रीनिवास पाठक, भानु महाजन, राजेश शुक्ला, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, शशिकांत तिवारी, हरि शंकर पाठक, राम पाठक, अशोक शर्मा, राजदर्शन पचौरी लाल सिंह सहित सैकडों की संख्या में ग्रामवासी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष अशोक टैंटीवाल ने एवं संचालन महामंत्री कमल कौशिक ने किया।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]